IND vs SA: हार्दिक पांड्या भी चलेंगे जसप्रीत बुमराह वाली चाल, इस खास मुकाम से सिर्फ एक कदम दूर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से पहले मैच में जसप्रीत बुमराह 100 विकेट क्लब में शामिल हुए. हार्दिक पांड्या इस कड़ी में तब एक विकेट से छूट पीछे छूट गए थे. अब उनके पास यहां मौका है.

Published date india.com Published: December 11, 2025 4:30 PM IST
Hardik Pandya Bowling
हार्दिक पांड्या @BCCI/x

Hardik Pandya Close to Take 100 Wickets in T20I: गुरुवार की शाम न्यू चंडीगढ़ के मु्ल्लांपुर स्टेडियम में जब भारतीय टीम फील्डिंग पर होगी तो हार्दिक पांड्या से यहां एक बार फिर बड़े कारनामे की उम्मीद होगी. पिछले मैच में भारत की जीत के हीरो बने पांड्या यहां एक नया मुकाम अपने नाम करने के करीब हैं. वह अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल विकेट से सिर्फ एक ही विकेट दूर हैं. अगर आज वह ऐसा कर लेते हैं तो उनके 100 विकेट क्लब में जगह बनाने वाले वह तीसरे भारतीय, जबकि दुनिया के 32वें गेंदबाज होंगे.

हार्दिक इस उपलब्धि को पिछले ही मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम की थी, जब उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए थे. हार्दिक पांड्या भी अगर कटक के मैदान पर एक विकेट और ले लेते तो वह भी बुमराह के साथ 100 विकेट क्लब में तभी शामिल हो जाते लेकिन अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पांड्या को यहां सिर्फ 2 ही ओवर बॉलिंग का मौका मिला था, जिसके चलते वह अपने 100वें विकेट से तब एक विकेट दूर रह गए थे.

पांड्या के पास गुरुवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान को अपने लिए यादगार बनाने का मौका है. हार्दिक आज अपना पहला विकेट लेते ही 100 टी20I विकेट क्लब में शामिल हो जाएंगे. इस ग्रुप में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पहले से ही मौजूद हैं.

टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने के मामले में इन तीन भारतीय गेंदबाजों के पहुंचने से पहले भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के सबसे पहले शामिल होने की उम्मीद दिख रही थी. लेकिन इस फॉर्मेट में 90 विकेट ले चुके भुवनेश्वर को नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद फिर से कभी मौका नहीं मिला.

वहीं 96 विकेट ले चुके चहल को भी 2023 के वेस्टइंडीज दौरे के बाद एक भी बार खेलने का मौका नहीं मिला. इस वजह से ये दोनों गेंदबाज इस क्लब में जगह बनाने से चूक गए.

हार्दिक पंड्या अब तक खेले 121 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 26.47 की औसत के साथ 99 विकेट हासिल अपने नाम किए हैं. इस दौरान पंड्या ने कुल 1913 बॉल फेंकीं, जिनमें कुल 2,621 रन दिए. पंड्या ने इस फॉर्मेट में 3 बार पारी में चार विकेट हासिल किए हैं. इस बीच पंड्या बतौर बल्लेबाज 1919 रन बना चुके हैं और इस फॉर्मेट में 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर बनने की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने 100 छक्के और 146 चौके भी लगाए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.