Hardik Pandya To Play Smat Trophy Under His Brother Krunal Captaincy
इस नामी टूर्नामेंट में क्रुणाल की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पांड्या, टीम का हो गया ऐलान
घरेलू टी20 टूर्नामेंट की 23 नवंबर से शुरुआत हो रही है. हार्दिक और क्रुणाल पांड्या बड़ौदा के लिए खेलते दिखाई देंगे. क्रुणाल को इस टीम का कप्तान चुना गया है.
नई दिल्ली. सीमित ओवरों में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों आराम पर हैं और ऐसे में वह घरेलू क्रिकेट टू्र्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे. घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए खेलने वाले पांड्या ब्रदर्स एक बार फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) टी20 टूर्नामेंट में एक साथ खेलेंगे. आईपीएल में मुंबई इंडियन्स (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी कर चुके हार्दिक को इस टूर्नामेंट में अपने बड़े भाई क्रुणाल की कप्तानी में खेलना होगा, जो पिछले काफी समय से बड़ौदा की कमान संभाल रहे हैं.
बड़ौदा की टीम पिछली बार SMAT टूर्नामेंट का उपविजेता बना था, तब टीम को हार्दिक का साथ नहीं मिला था. लेकिन अब बड़ौदा चाहेगा कि हार्दिक के आने से उसकी टीम को जो मजबूती मिली है वह उसे खिताब जितवाकर उसकी योजनाओं को सफल बनाए. आखिरी बार हार्दिक इस टूर्नामेंट में साल 2016-17 में खेले थे, तब वह टूर्नामेंट में सर्वाधिका 377 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने 10 विकेट भी अपने नाम किए थे. बड़ौदा की टीम तब फाइनल में पहुंचक खिताब से चूकी थी.
इस बार देश का यह नामी घरेलू टूर्नामेंट खास होने वाला है क्योंकि सीमित ओवरों की क्रिकेट में कोई भी इंटरनेशनल सीरीज नहीं होने के चलते इन दिनों ज्यादातर स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे.
Hardik Pandya’s last appearance in the Syed Mushtaq Ali Trophy was in 2016, where he finished as the top run-scorer with 377 runs and also took 10 wickets helping Baroda to reach the finalspic.twitter.com/y9QoPaB8aF
इस बार हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव (मुंबई), श्रेयस अय्यर (मुंबई), अजिंक्य रहाणे (मुंबई), मोहम्मद शमी (बंगाल), इशांत शर्मा (दिल्ली), रिंकू सिंह (यूपी), भुवनेश्वर कुमार (UP), पीयूष चावला (UP), वरुण चक्रवर्थी (तमिलनाडु), रुतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र) और संजू सैमसन (केरल) जैसे नामी खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते दिखाई देंगे.
इस टूर्नामेंट में पंजाब की टीम अपना खिताब बचाने मैदान पर उतरेगी. पिछले साल उसने बड़ौदा को 20 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया था. अभी तक दो बार यह खिताब जीत चुकी बड़ौदा की टीम 2013-14 के बाद से यह खिताब नहीं जीत पाई है.
Add India.com as a Preferred Source
वह अब तक कुल 5 बार फाइनल में पहुंची है लेकिन पिछले 3 बार वह फाइनल जीतने में उसे कामयाबी नहीं मिली है. ऐसे में हार्दिक पांड्या के आने से टीम को इस बार फाइनल के इस तिलिस्म को तोड़ने की आस है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.