किसी भी कीमत पर..., न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय महिला टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली. इस सीरीज को लेकर कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर जीतना चाहती थी

Published date india.com Published: October 30, 2024 8:38 AM IST
किसी भी कीमत पर..., न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम हाल ही में टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज ‘किसी भी कीमत पर’ जीतना चाहती थी. भारत को यूएई में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही और यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से पहले सीरीज 1-1 से बराबर थी.

स्मृति मंधाना (122 गेंदों पर 100 रन) ने आखिरी वनडे में अपना आठवां शतक बनाया. जो इस प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा बनाए सबसे अधिक शतक है. हरमनप्रीत ने 59 रन बनाकर नाबाद रहीं जिससे भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत ने कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम किसी भी कीमत पर यह सीरीज जीतना चाहते थे. जैसा कि मैंने सुबह कहा, हमने बहुत सी चीजों पर चर्चा की और वास्तव में खुश हूं कि हम आज इसे अंजाम दे पाए. जब ​​भी हम खेलते हैं तो अपना शत प्रतिशत देना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं.

एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में आपको खुद को आगे बढ़ाते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए. हमने टीम बैठक में इन चीजों पर चर्चा की इसलिए बेहद खुश हूं कि हम पिछले मैच में हार के बाद वापसी कर पाए.

कप्तान हरमनप्रीत ने स्मृति की जमकर तारीफ

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि स्मृति को श्रेय देना चाहूंगी. वह शुरुआत में संघर्ष कर रही थी लेकिन वह रन बनाने में सफल रही. हमारी साझेदारी से बेहद खुश हूं. टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण टीम बनने के लिए और अधिक काम करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में मुझे खुद पर थोड़ा ज़्यादा दबाव डालना पड़ा और आक्रामक होकर खेलने से पहले 10 ओवर तक इंतजार करना पड़ा.मेरे हिसाब से जो कारगर है वह है अधिक मेहनत करना.पहले टीम के लिए कुछ करना चाहिए.जल्दी आउट होने का मतलब है कि मैंने टीम को निराश किया है और यही सोचकर मैं अच्छी नींद नहीं ले पाती.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.