
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने पाकिस्तान दौरे पर जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार तीसरा शतक जड़कर 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हैरी ने कराची में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को 133 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
इस सीरीज में उनकी यह लगातार तीसरी टेस्ट सेंचुरी है. हैरी ने इससे पहले रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 153 और फिर मुल्तान में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 108 रन बनाए थे.
हैरी के टेस्ट करियर की पहली विदेशी सीरीज है और उन्होंने इस सीरीज के लगातार 3 मैचों में लगातार 3 शतक जड़ कमाल कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी साल सिंतबर में ओवल में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले हैरी का चौथे टेस्ट मैच में यह तीसरा शतक है.
हैरी अब अपने करियर के पहले 4 टेस्ट मैचों में 3 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं. हैरी ब्रूक ने अपनी पहली पारी में आउट होने से पहले 150 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली.
अपने पहले चार टेस्ट में 3 या अधिक शतक वाले खिलाड़ी:-
जॉर्ज हेडली, वेस्टइंडीज (4)
आर्थर मॉरिस, ऑस्ट्रेलिया (3)
कोनराड हंट, वेस्टइंडीज (3)
सुनील गावस्कर, भारत (4)
मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारत (3)
हैरी ब्रूक, इंग्लैंड 3 (अब तक)
हैरी ब्रूक ने रणजीत सिंह का 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
हैरी पाकिस्तान के दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी तक 450 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस तरह उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहली 6 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने के केएस रणजीत सिंह जी के 125 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. केएस रणजीत सिंह जी ने अपने पहली 6 टेस्ट पारियों में कुल 418 रन बनाए थे. जामनगर के महाराजा कुमार रणजीत सिंह ने इंग्लैंड की ओर से कुल 15 टेस्ट मैच खेले थे.
A third century on the tour for Harry Brook 🤯#PAKvENG | #WTC23 | 📝: https://t.co/y5SkcqY16s pic.twitter.com/0EVAMKYFP2
— ICC (@ICC) December 18, 2022
इंग्लैंड की ओर से पहली 6 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन
468 हैरी ब्रुक (12, 153, 87, 9, 108, 111)
418 केएस रंजीत सिंह जी (62, 154*, 8, 11, 175, 8*)
411 टिप फोस्टर (287, 19, 49*, 21, 16, 19).
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.