KKR VS SRH : इन दो पूर्व खिलाड़ियों ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी , इसका पलड़ा बताया भारी

Updated Date:May 25, 2024 5:01 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का फाइनल मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाने की कोशिश करेगी.

ऑस्ट्रेलिया टाम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और इंग्लैड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन फाइनल मैच के लिए केकेआर को अच्छी स्थिति में है. केकेआर की टीम ने इस सीजन दोनों ही टीमें तीसरी बार आमने - सामने नजर आने वाली है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच जो भी मुकाबला खेला गया है उसमें केकेआर की टीम को ही जीत मिली है.

Advertising
Advertising

जिसके वजह से केकेआर का पलड़ा भारी लग रहा है. केकेआर की इस सीजन में सिर्फ तीन ही मुकाबले में हार का सामना किया है. स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल मैच के लिए अपनी फेवरेट टीम के बारे में बताया है.

कौन सी टीम है फेवरेट

स्टार स्पोर्ट्स पर हेडन ने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि केकेआर यहां जीतेगी क्योंकि उसे कुछ दिन का आराम मिल गया है. हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी के जानने से काफी मदद मिलेगी. केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है और टीम अच्छी लय में है. मुझे लगता है की नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी लाल मिट्टी पर अंतर पैदा करेगी.

भाग्य हमेशा खिलाड़ी की जिंदगी में थोड़ी भूमिका निभाता है, इस पर कोई सवाल नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप मैच के दिन अपनी टीम के लिए प्रतिबद्ध हो.

केविन पीटरसन हैदराबाद के बारे में ऐसा क्यों कहा

केविन पीटरसन ने कहा की मुझे अहमदाबाद में हुए मैच में सनराइजर्स की हार का तरीका पसंद नहीं आया. मुझे लगता है कि रविवार को मैच के दौरान भी हैदराबाद बैकफुट पर होगी. जिस तरीके से उन्होंने मैच खत्म किया, पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड को गेंद दी और श्रेयस अय्यर ने बस धमाल कर दिया. इससे केकेआर का फाइनल से पहले मनोबल बढ़ेगा ही क्योंकि उन्होंने पहले ही दो दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. पीटरसन ने टॉस की भूमिका को लेकर कहा की ये 50-50 प्रतिशत रहेगी . आपको ओस की संभावना पर भी विचार करना होगा और अगर यह नहीं गिरती है तो इसके लिए भी तैयार रहना होगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें