By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Heath Streak Alive Zimbabwe All Rounder Is Fine Confirmed Henry Olonga
जिंदा हैं जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक, हेनरी ओलंगा ने टि्वटर पर दी जानकारी, पुराना ट्वीट हटाया
जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने सुबह हीथ स्ट्रीक के निधन की बात कही थी. बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर नए ट्वीट में बताया कि वह जीवित हैं.
Heath Streak Alive Not Dead: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक (Heath Streak Death News) की मौत की खबर X पर देने के कुछ घंटे बाद उनके साथी क्रिकेटर रहे हेनरी ओलंगा (Henry Olonga) ने दूसरा पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं. हेनरी ओलंगा ने अपने नए पोस्ट में कहा, ‘हीथ स्ट्रीक की मौत की जो खबर बताई जा रही थी वही बढ़ा-चढ़ाकर’ बताई जा रही थी. उन्होंने कहा है कि उनकी स्ट्रीक से बात हुई है.
उन्होंने कहा, ‘मैं कन्फर्म करता हूं हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर बहुत बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है. मैंने अभी उनसे बात की है. तीसरे अंपायर (ईश्वर) ने उन्हें वापस बुला दिया है. वह जिंदा है दोस्त.’
I can confirm that rumours of the demise of Heath Streak have been greatly exaggerated. I just heard from him. The third umpire has called him back. He is very much alive folks. pic.twitter.com/LQs6bcjWSB
— Henry Olonga (@henryolonga) August 23, 2023
इससे पहले ओलंगा ने ही ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने स्ट्रीक के मरने की खबर दी थी. उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है. जिम्बाब्वे के इस पूर्व क्रिकेटर के इस ट्वीट को डिलीट मारने के बाद इस बात पर सवाल और गहरा हो गया है.
ओलंगा ने ट्वीट किया था- ‘बुरी खबर आ रही है, हीथ स्ट्रीक दूसरी दुनिया में चले गए हैं. RIP @ZimCricketv लीजैंड. यह हमारा महानतम ऑलराउंडर था. तुम्हारे साथ खेलना गर्व की बात है. जब मेरा बॉलिंग स्पैल पूरा होगा तब हम दूसरी ओर मिलेंगे.’
स्ट्रीक अपने दौर के सर्वश्रेष्ट ऑलराउंडर्स में रहे हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे इंटरनैशल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4933 रन और 455 विकेट लिए. स्ट्रीक, अभी तक जिम्बाब्वे के एकमात्र क्रिकेटर रहे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट लिए. इसके साथ ही वनडे इंटरनैशनल में 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के इकलौते क्रिकेटर हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें