
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
नई दिल्ली: Why SARFARAZ KHAN is not Playing– साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की टीम में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को नहीं चुने जाने का विवाद काफी बढ़ गया है. भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी इस पर अपनी राय दी है. गावस्कर ने हालांकि यह उम्मीद जताई है कि सरफराज को यह मेसेज साफ दिया गया होगा कि आखिर वह इस समय राष्ट्रीय टीम में चयन से दूर क्यों हैं. सरफराज ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. साल 2024 में घरेलू धरती पर खेली गई सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में उनका सिलेक्शन तो हुआ लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
सरफराज ने इसके बाद अपनी फिटनेस पर काफी काम किया. और तो और भारत ए के इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने रन बनाए. लेकिन इसके बाद भी वह सिलेक्शन से दूर हैं. इसे लेकर तमाम तरह के राजनीतिक बयानबाजियां भी हो रही हैं. गावस्कर ने उम्मीद जताई कि अजित अगरकर और सिलेक्शन कमिटी ने सरफराज से बात की होगी और उसे यह बताया होगा कि वापसी के लिए क्या करने की जरूरत है.
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा होगा अगर सिलेक्शन कमिटी ने उसे बताया होगा कि आखिर उस पर विचार क्यों नहीं किया गया. उम्मीद है कि यह बता उसे बता दी गई होगी. क्योंकि पिछले साल उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. और ऐसी पिच पर जहां ज्यादा बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए थे. उसने 140 या 150 रन बनाए थे. उसमें बल्लेबाजी और सबसे बड़े स्तर पर रन बनाने की क्षमता है.‘

sunil-gavaskar-on-sarfaraz-khan
गावस्कर ने कहा, ‘सरफराज को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. आप कह सकते हैं कि चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड वह टीम में भी नहीं थे. शायद चोट की वजह से. लेकिन जो भी कारण रहा हो उन्हें नहीं चुना गया, यह बात सार्वजनिक नहीं की गई. हालांकि अगर उन्हें यह बताया गया हो कि आखिर वह टीम में क्यों नहीं हैं, ताकि वह खुद को बेहतर कर सकें. इससे उसे फायदा होगा. उसकी क्षमता की बात करें तो हर किसी ने देखा कि उसने रन बनाए, सब कुछ किया, तो उम्मीद करता हूं कि सिलेक्शन कमिटी उससे संपर्क में होगी.‘
गावस्कर ने कहा कि कई बार खिलाड़ियों के लिए सिलेक्शन अनलकी भी रह सकता है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के उस दौर की बात की जब मिडल ऑर्डर में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ी खेला करते थे.
उन्होंने कहा, ‘खैर, ऐसा ही है. सिलेक्शन कई बार ऐसे ही काम करता है. कई बार आप मिस कर जाते हैं. कई बार, सिर्फ 11 ही खेल सकते हैं और फिर कई बार सिर्फ 16 को ही शामिल किया जा सकता है. ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस काबिल हैं, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिल पाती है. क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, सिर्फ भारतीय क्रिकेट की ही बात नहीं कर रहा हूं, कई ऐसे खिलाड़ी जो काबिल थे, लेकिन दुर्भाग्य से वे गलत दौर में पैदा हुए, जहां ऐसे खिलाड़ी जिन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिले वे उतने ही अच्छे थे या थोड़े बेहतर थे, जो लंबे वक्त तक खेले.‘
उन्होंने कहा, ‘जब आपकी टीम में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरभ गांगुली हों, तो मिडल ऑर्डर में कौन आ सकता था? वे वहां 10-12 साल थे. इस दौरान कई खिलाड़ी थे. कई अच्छे खिलाड़ी. तो ऐसा ही है. लेकिन उम्मीद करते हैं, जैसा मैंने कहा, अजित अगरकर ने सरफराज से बात की होगी और बताया होगा कि वह फिलहाल टीम में क्यों नहीं हैं. शायद वे चाहते हों कि वह रणजी ट्रॉफी खेले और ढेर सारे रन बनाए.‘
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.