How To Watch India Vs Namibia Match Free Online On Tv Mobile App Ind Banam Nam Aaj Ka Match Kaha Kaise Dekhe
IND vs NAM LIVE Streaming: कब, कहां देखें भारत बनाम नामीबिया मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
T20 World Cup 2026 IND vs NAM LIVE Streaming (इंडिया बनाम नामीबिया लाइव स्ट्रीमिंग): भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेला जाएगा.
T20 World Cup 2026 IND vs NAM Live Streaming Details in Hindi (भारत बनाम नामीबिया लाइव स्ट्रीमिंग):टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया गुरुवार को ग्रुप स्टेज का अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगा. यह मैच दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा. भारत ने इससे पहले मुंबई के वानखेड़े मैदान पर संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेला था, जहां उसने जीत दर्ज कर 2 अंक प्राप्त किए. भारत ने अमेरिका को भले हरा दिया था लेकिन इस मैच में उसकी बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई थी, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव (84*) को छोड़कर बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे.
दूसरे मैच में टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी प्लेइंग XI से बाहर हो सकते हैं. शर्मा के पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके चलते वह हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं. ऐसे में टीम में रिजर्व ओपनर के तौर पर मौजूद संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.
भारत को अपना तीसरा मैच कोलंबो (श्रीलंका) में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. पाकिस्तान से पहले भारत नामीबिया के खिलाफ होने वाले इस मैच को भी वॉर्मअप मैच की तरह लेगा. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में भारतीय फैन्स टीम के हर मैच को देखने को बेताब हैं. यहां जानें- इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स…
भारत बनाम नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच कब खेला जाएगा?
भारत vs नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच 12 फरवरी यानी गुरुवार की शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस खेल शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले शाम 6.30 बजे होगा.
भारत बनाम नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा?
भारत vs नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप जियो हॉटस्टार के ऐप पर ले सकते हैं. वहीं अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाह रहे हैं तो इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.