मैं जिंदा हूं और अच्छा हूं- अपनी मौत की खबर पर हीथ स्ट्रीक बोले- सोर्स माफी मांगे

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने अपनी मौत की खबरें उड़ाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह जिंदा हैं और ठीक हैं. जिस भी सोर्स ने यह झूठी खबर चलाई उसे माफी मांगनी चाहिए.

Published date india.com Published: August 23, 2023 12:08 PM IST
Heath Streak ICC
हीथ स्ट्रीक @ICCTwitter

बुलावायो.
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) की मौत की खबर कुछ ही घंटों में झूठी साबित हुई. बुधवार सुबह खबर आई कि इस खिलाड़ी का निधन हो गया है. लेकिन अब यह खबर गलत साबित हुई. अंग्रेजी अखबार मिड-डे से बात करते हुए खुद स्ट्रीक ने इसे झूठा करार दिया. स्ट्रीक ने काह यह अफवाह है. उन्होंने कहा, ‘यह कोरी अफवाह और झूठ है. मैं जिंदा हूं और अच्छा हूं. और मैं इसे जानकर बहुत दुखी हूं कि किसी के मरने जैसी बड़ी खबर इतनी बड़े पैमाने पर फैल सकती है. वह भी बिना कन्फर्म किए और आज के दौर में. मुझे लगता है कि जिसने भी यह खबर फैलाई उसे माफी मांगनी चाहिए. मैं इस खबर से काफी दुखी हूं.’

स्ट्रीक के साथी रहे ओलंगा ने दूसरा पोस्ट किया किया जिसमें उन्होंने स्ट्रीक के जिंदा होने की बात कही. उन्होंने कहा है कि उनकी स्ट्रीक से बात हुई है. उन्होंने कहा, ‘मैं कन्फर्म करता हूं हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर बहुत बढ़ा चढ़ाकर बताया गया है. मैंने अभी उनसे बात की है. तीसरे अंपायर (ईश्वर) ने उन्हें वापस बुला दिया है. वह जिंदा है दोस्त.’

इससे पहले ओलांगा ने ही ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने स्ट्रीक के मरने की खबर दी थी. उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है. ओलांगा ने ट्वीट किया था- ‘बुरी खबर आ रही है, हीथ स्ट्रीक हमें छोड़कर अब दूसरी दुनिया में चले गए हैं. RIP @ZimCricketv लीजैंड. यह हमारा महानतम ऑलराउंडर था. तुम्हारे साथ खेलना गर्व की बात है. जब मेरा बॉलिंग स्पैल पूरा होगा तब हम दूसरी ओर मिलेंगे.’

स्ट्रीक अपने दौर के सर्वश्रेष्ट ऑलराउंडर्स में शामिल रहे. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे इंटरनैशल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4933 रन और 455 विकेट लिए. स्ट्रीक, अभी तक जिम्बाब्वे के एकमात्र क्रिकेटर रहे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट लिए. इसके साथ ही वनडे इंटरनेशनल में 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के इकलौते क्रिकेटर हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.