'मुझे पूरा यकीन है...', ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट और रोहित के सिलेक्शन पर गावस्कर के बयान से खलबली

रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार ये दोनों भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इन दोनों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

Published date india.com Updated: October 6, 2025 10:55 AM IST
Sunil-Gavaskar-Rohit-Virat
Sunil-Gavaskar-Rohit-Virat

Virat Kohli and Rohit Sharma Australia Tour टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का खुद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रखने के पीछे मकसद 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी बनाए रखना है. भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. यह सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी.

बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने शनिवार को जब टीम का ऐलान किया तो उसमें रोहित और विराट का नाम शामिल था. इन दोनों ने आखिरी बार कोई मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. हालांकि अगरकर ने वर्ल्ड कप 2027 में इन दोनों की पक्की जगह पर कोई आश्वासन नहीं दिया था. लेकिन इस सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर होगी.

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाते रोहित-विराट

हालांकि सुनील गावस्कर का मानना है कि कोहली और रोहित इस सीरीज के लिए इसलिए उपलब्ध हैं क्योंकि यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 के वनडे वर्ल्ड के फाइनल में हरा का सामना करना पड़ा था. गावस्कर ने हालांकि कहा कि अगर यह सीरीज वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे के खिलाफ होती तो उनका इंतजार जारी रहता.

गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, ‘मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि अगर यह जिम्बाब्वे या वेस्टइंडीज का दौरा होता तो ये दोनों खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होता. लेकिन चूंकि यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में है और क्योंकि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हारी थी, शायह यही कारण है कि इन दोनों ने उपलब्ध होने का फैसला किया.’

वर्ल्ड कप सिलेक्शन पर क्या बोले सुनील गावस्कर

इस महान बल्लेबाज ने हालांकि माना कि वर्ल्ड कप की टीम में इन दोनों का सिलेक्शन मुश्किल होगा. और यह काफी हद तक इस फॉर्मेट में उनके गेम-टाइम पर निर्भर करेगा.

उन्होंने कहा, ‘यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत अगले कुछ साल में कितने वनडे मैच खेलता है. देखें, देखिए, वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए सीजन में सिर्फ सात या आठ वनडे इंटरनेशनल मैच खेलना काफी नहीं है.’ गावस्कर ने कहा, ‘और सफेद गेंद के उन 8 मैचों में शायद पांच टी20 और तीन ही वनडे हों. यह उन खिलाड़ियों, जो अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, के लिए पर्याप्त एक्सपोजर और प्रैक्टिस नहीं है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) मैदान
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे 19 अक्टूबर, 2025 9:00 AM पर्थ
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा, वनडे 23 अक्टूबर, 2025 9:00 AM ए़डिलेड
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे 25 अक्टूबर, 2025 9:00 AM सिडनी
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला T20I 29 अक्टूबर, 2025 1:45 PM कैनबरा
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा T20I 31 अक्टूबर, 2025 1:45 PM मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा T20I 2 नवंबर, 2025 1:45 PM होबार्ट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा T20I 6 नवंबर, 2025 1:45 PM गोल्ड कोस्ट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पांचवां T20I 8 नवंबर, 2025 1:45 PM ब्रिसबेन

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.