'मैं सचिन तेंदुलकर से 5 हजार रन ज्यादा बनाता, अगर...' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी का दावा है कि वह सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन और सेंचुरी बनाते. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं.

Published date india.com Published: October 22, 2025 2:09 PM IST
michael-hussey
michael-hussey

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी ने अपने करियर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने खेल की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ की है. हसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज देरी से करने पर भी अपनी राय रखी है. हसी का कहना है कि अगर उनका करियर अगर जल्दी शुरू हो जाता तो उनके आंकड़े काफी बेहतर होते. उन्होंने यहां तक कहा कि हो सकता है कि वह उनके नाम सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन होते. हसी ने 28 साल की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया. और उन्होंने तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया.

माइकल हसी को मिस्टर क्रिकेट भी कहा जाता है. हसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से पहले घरेलू क्रिकेट में काफी कमाल किया. उन्होंने क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. और इसी वजह से उनकी तुलना क्रिकेट के महान खिलाड़ियों से होती थी. लेकिन तेंदलुकर के रिकॉर्ड अब भी बल्लेबाजों के लिए एक मिसाल की तरह है. द ग्रेड क्रिकेटर यूट्यूब चैनल पर हसी ने मजाक में कहा कि अगर उन्हें पहले मौका मिलता तो आंकड़े कितने अलग नजर आ सकते थे. हसी ने कहा, मैंने इसके बारे में बहुत सोचा. उन्होंने कहा, मैं सचिन तेंदुलकर से 5000 ज्यादा रन बनाता, मैं खेल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होता.

हसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 12398 रन बनाए. इसमें 22 सेंचुरी शामिल हैं. उन्होंने कुल 302 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6235 रन बनाए. वहीं वनडे इंटरनेशनल में 5442 रन बनाए. ये दोनों ही तेंदुलकर के रिकॉर्ड से काफी कम हैं. तेंदुलकर ने टेस्ट में 15921 और वनडे में 18426 रन बनाए. हालांकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 721 रन बनाए वहीं तेंदुलकर ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में 10 रन बनाए.

हसी ने कहा, मैं शायद तेंदुलकर से 5000 रन ज्यादा बनाता… सबसे ज्यादा सेंचुरी, सबसे ज्यादा जीत, सबसे ज्यादा एशेज जीत और सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीत. शायद ये सब चीजें. फिर दुर्भाग्य से, मैं एक दिन उठा तो यह एक ख्वाब भर था. बहुत अच्छा होता अगर मुझे पहले मौका मिल जाता लेकिन अच्छी बात यह है कि जब मुझे चुना गया तब मुझे अपने खेल की गहरी समझ थी.

हसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले घरेलू क्रिकेट में 23 हजार के करीब रन बनाए. 273 मैचों में 52 का औसत रहा. साथ ही 61 सेंचुरी भी लगाईं. उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत मजबूत थी और इस वजह से वह टीम में जगह नहीं बना पाए. वहीं तेदुलकर ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया और करीब 24 साल वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.