Icc Champions Trophy 2025 Afg Vs Aus Match 10 At Lahore Gaddafi Stadium Pitch And Weather Report
AFG vs AUS: चैम्पियन्स ट्रॉफी का आज लाहौर में रोमांचक मैच- बारिश न फेर दे अरमानों पर पानी, जानें- पिच-मौसम का हाल
चैम्पियन्स ट्रॉफी में अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल का टिकट दाव पर लगा है. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. लाहौर में बारिश का माहौल है....
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच, कवर से ढकी हुई @X
लाहौर. आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Chmapions Trophy 2025) में शुक्रवार को अफगानिस्तान की टीम स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ेगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति में है क्योंकि दोनों की ही इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का मौका होगा. अगर अफगानिस्तान की टीम यहां हार जाती है तो उसका अभियान यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम हारती है तो उसके पास यह उम्मीद बचेगी कि इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को अपने मैच में हरा दे.
इस बीच दोनों टीमों की नजरें लाहौर के आसमान पर भी हैं. यहां बादल मंडरा रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम का इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाला मैच भी धुला था. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से पहले मैच खेलने की भी दरकार होगी.
लाहौर में जमकर बरसे हैं रन
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक इस टूर्नामेंट के दो ही मैच खेले गए हैं. दोनों ही मैचों में पिच ने बल्लेबाजों का खूब साथ दिया है और यहां जमकर रन बरसे हैं. पहले मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 से ज्यादा रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने उस टोटल को भी चेज कर दिया. इसके बाद बीते बुधवार को यहां अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 325 रन ठोक दिए और उसे यहां 8 रन से मात दी.
AFG vs AUS Lahore Weather Report
शुक्रवार को होने वाले रोमांचक मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. खबर है कि लाहौर में सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश होगी. मैच के दौरान यानी दोपहर के समय बारिश बारिश की आशंका सिर्फ 25 फीसदी ही है लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाएं ठंडी होंगी, जिससे तेज गेंदबाजों को भी सीम बॉलिंग में मदद मिलेगी और यह बल्लेबाजों के सामने चुनौती बन सकता है. लाहौर में दिन भर का तापमान 20°C के करीब बना रहेगा.
AFG vs AUS Lahore Pitch Report
गद्दाफी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच हमेशा की तरह सपाट बल्लेबाजों को रास आने वाली ही होगी. इस पिच पर घास तो होगी लेकिन वह हरी नहीं सूखी घास होगी, जो सिर्फ पिच की मिट्टी को बांधे रखने का काम करेगी. हालांकि लाहौर का बादलों भरा माहौल आज तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मदद पैदा कर सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.