नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स और उनके परिवार के लिए चैम्पियन्स ट्रॉफी से गुड न्यूज सामने आई है. खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में आकर मैच देखने की खास परमिशन दी है. बोर्ड के इस फैसले के बाद खिलाड़ियों की पत्नियां या उनके परिवार का कोई एक सदस्य दुबई आकर स्टेडियम में मैच का लुत्फ ले सकता है. हाल ही में बोर्ड ने यह पांबदी लगाई थी कि वह विदेशी दौरों के दौरान खिलाड़ियों की पत्नियों को साथ लाने के नियम में छूट नहीं देगा.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में भारत को मिली 1-3 की हार के बाद बोर्ड ने मीटिंग कर सख्त फैसले लिए थे, जिसमें से एक बड़ा फैसला था कि छोटे-छोटे विदेशी दौरों पर टीम के खिलाड़ियों को पत्नियों को साथ लाने की छूट नहीं होगी. इसके अलावा कोई विदेशी दौरा अगर 45 दिन लंबा है तो तब खिलाड़ियों की पत्नियां 15 दिनों के लिए दौरे पर साथ हो सकती हैं. लेकिन बोर्ड की यह ताजा छूट विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों की पत्नियों के लिए खुशखबरी से कम नहीं होगी.
लेकिन दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने चैम्पियन्स ट्रॉफी में पत्नियों और पारिवारिक सदस्यों को यहां आने अनुमति दे दी है. लेकिन इस इजाजत के साथ ही एक सख्त शर्त भी रख दी है कि कोई भी खिलाड़ी यहां होने वाले किसी एक ही मैच के लिए परिजन को यहां बुला सकता है. इस लिहाज से खिलाड़ी आपस में बात कर बोर्ड को यह बता सकते हैं कि उन्हें कब किस मैच के लिए अपने परिजन को यहां बुलाना है. इसके बाद बोर्ड इस संबंध में जरूरी इंतजाम करेगा.
BGT सीरीज के बाद बोर्ड द्वारा लिए गए फैसलों के तहत चैम्पियन्स ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को परिजनों को बुलाने का नियम नहीं था. लेकिन इस टूर्नामेंट के महत्व को देखते हुए बोर्ड ने इसके लिए यह खास छूट दी है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर कौन सा खिलाड़ी किस मैच के लिए अपने परिजनों को यहां बुलाने की योजना बना रहा है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ज्यादातर खिलाड़ी 23 फरवरी रविवार का दिन ही इसके लिए चुनेंगे, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें यहां मुकाबला करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.