ICC champions Trophy 2025: पिताजी.. मैं फिर से फेल हो गया... टॉस हारते ही रोहित शर्मा एक्स पर हुए ट्रेंड

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में यह लगातार 15वां टॉस हार गई है. इन 15 में से 12 टॉस में हार के जिम्मेदार रोहित शर्मा बने हैं.

Published date india.com Published: March 9, 2025 3:48 PM IST
rohit sharma on toss
चैम्पियन्स ट्रॉफी फाइल में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (सबसे दाएं) और मिचेल सेंटनर @BCCI
Rohit Sharma Losing Toss in ODIs: नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में भले अजेय कप्तान रहते हुए फाइनल में उतरे हैं. लेकिन वह टॉस जीतने के मामले में आज भी फिसड्डी साबित हुए. रोहित इस पूरे टू्र्नामेंट में भी बिना कोई टॉस जीते रह गए. भारतीय टीम इस टू्र्नामेंट में रविवार को अपना 5वां मैच खेल रही है. लेकिन वनडे फॉर्मेट में भारत और कप्तान रोहित शर्मा का टॉस हारने का सिलसिला टूटने का नाम नहीं ले रहा है. बतौर कप्तान रोहित आज लगातार 12वां टॉस हार गए. वहीं टीम इंडिया का वनडे फॉर्मेट में यह लगातार 15वां टॉस है, जब सिक्का उसके पक्ष में नहीं गिरा. रोहित शर्मा के आज टॉस हारते ही फैन्स ने भी अपना माथा पकड़ लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित की इस खराब किस्मत से मौज लेना शुरू कर दी.
चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा के टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने यहां पहले बैटिंग का फैसला किया. हालांकि यह टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित ने यहां चैम्पियन वाला जज्बा दिखाते हुए कहा कि यहां पहले बैटिंग या बॉलिंग करने से कोई फर्क नहीं है क्योंकि यह पिच दूसरे हाफ में भी बहुत नहीं बदलेगा. हमने यहां चेज करके भी मैच जीता है.

लेकिन फैन्स ने तो टॉस के बैडलक पर ले ली मौज

कप्तान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में यह लगातार 12वां टॉस हारे हैं. वह चैम्पियन्स ट्रॉफी में 5 टॉस हारने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 3 टॉस हारकर यहां पहुंचे थे, जबकि इससे पहले वह लगातार 4 टॉस हार चुके थे. इस बीच फाइनल में टॉस हारते ही फैन्स अपने जज्बात नहीं रोक पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित के नाम से फिरकी लेना शुरू कर दिया. फैन्स यहां एक से बढ़कर एक मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं.

‘पिताजी मैं फिर से फेल हो गया’

एक फैन ने सबसे मजेदार ट्वीट करते हुए सेंटर फ्रेश का एक पुराने ऐड की याद दिला दी. इस ऐड में एक बेटा अपने पापा को अपनी मार्कशीट शो करने से पहले उन्हें सेंटर फ्रेश खिलाकर उनका मन बदल देता है और फिर बताता है कि पिताजी मैं फिर से फेल हो गया. इस पर उसके पापा को गुस्सा नहीं आता है और वह मुस्कुराते हैं. लगातार टॉस हारने के बाद रोहित का भी यही हाल है कि वह ड्रेसिंग रूम में जाकर यही बताते होंगे कि वह फिर से फेल हो गए.

इसके अलावा कुछ और फैन्स ने भी मजेदार ट्वीट कर सोशल मीडिया का तापमान मौज में बढ़ा दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.