
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
दुबई. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन्स टॉफी के फाइनल में एंट्री कर ली है. इसी के साथ उसने इस टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा है. यह वनडे क्रिकेट में उसके लगातार 7वीं जीत भी है. अब फाइनल में उसका मुकाबला बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ंत होगी. टीम इंडिया ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (84) की शानदार पारी के दम पर यह मैच अपने नाम किया. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
विराट के अलावा श्रेयस अय्यर (45), और केएल राहुल (42*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. इससे पहले भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (3/48), वरुण चक्रवर्ती (2/39) और रवींद्र जडेजा (2/40) ने भी बेहतरीन बॉलिंग कर कंगारू टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.
पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने उसके सामने 265 रनों का टारगेट दिया था. एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 198 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवाया था, तब 37वां ओवर प्रगति पर था. यहां से वह 280 से 300 रन की ओर जाती दिख रही थी.लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कसने की कोशिश की और लगातार विकेट लेकर उसकी रन गति को धीमा कर दिया. अंत में वह 49.3 ओवर में 264 रनों पर सिमट गई.
CT 2025. 48.1: Glenn Maxwell to K L Rahul 6 runs, India 267/6 https:/t.co/HYAJl7biEo #INDvAUS #ChampionsTrophy #SemiFinals
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल (8) के रूप में पहला विकेट जल्दी ही गंवा दिया. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने रनों की रफ्तार को धीमा नहीं पड़ने दिया. उन्होंने 8वें ओवर में आउट होने से पहले 29 बॉल में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था.
इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर मैच में भारत की स्थिति मजबूत कर दी है. अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल ने 27 रनों की छोटी मगर उपयोगी पारी खेलकर भारत पर दबाव नहीं बनने दिया.
अंत में हार्दिक पाड्या (28) ने 24 बॉल की अपनी पारी में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से भारत की जीत पर मोहर लगा दी. हालांकि वह छक्के से टीम को जीत दिलाने के प्रयास में आउट हो गए. अंत में केएल राहुल (42*) ने रवींद्र जडेजा (2*) के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी. राहुल ने 34 बॉल में दमदार 42 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छ्क्के शामिल थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.