चैम्पियन्स ट्रॉफी में भी नहीं मिटी साउथ अफ्रीका की 'पनौती', सेमीफाइनल में फिर हुए चोक

दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने 363 रनों की पहाड़ सी चुनौती पेश की थी. अफ्रीका टीम 260 रनों पर ढेर हो गई.

Published date india.com Published: March 5, 2025 10:32 PM IST
nz beat sa CT 2025
चैम्पियन्स ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दी मात @ICC

लाहौर. आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते-करते अचानक चोक करने के लिए मशहूर हो चुकी साउथ अफ्रीकी टीम आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC CT 2025) में भी इस आदत से उबर नहीं पाई. सेमीफाइनल में इस बार वह न्यूजीलैंड के सामने चोक कर गई. अब तक एक आईसीसी खिताब जीतने वाली अफ्रीकी टीम का चैम्पियन्स ट्रॉफी का दूसरा खिताब जीतने का सपना यहां टूट गया. उसे 50 रन से हार का सामना करना पड़ा.

अफ्रीकी टीम के लिए डेविड मिलर ने 10वें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 56 रन ठोककर कीवी गेंदबाजों पर अपनी भड़ास जरूर निकाली लेकिन उनका यह नाबाद शतक टीम को जीत नहीं दिला पाया. मिलर ने 67 बॉल की पारी में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए.

अब रविवार को दुबई में होने वाले फाइनल में कीवी टीम की खिताबी भिड़ंत भारत से होगी. इस टूर्नामेंट में साल 2000 के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों टीमें इस खिताब के लिए एक साथ आमने-सामने होंगी. भारत यहां 25 साल पहले मिली उस हार का बदला लेने को बेताब होगा, जब सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम को स्टीफन फ्लेमिंग की टीम से हार का सामना करना पड़ा था.

363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम एक समय तक शानदार ढंग से आगे बढ़ रही थी. उसने उसने 27वें ओवर में 163 रनों के कुल योग पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था, जब रासी वेन डेर ड्यूसन (69) कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद वह संभल ही नहीं पाई और उसने एक के बाद एक अपने विकेट गंवाना शुरू कर दिया. अंत में वह 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 321 रन ही बना पाई. ड्यूसन के अलावा कप्तान टेंबा बवूमा (56) ने हाफ सेंचुरी और डेविड मिलर (100*) ने नाबाद सेंचुरी जरूर जमाई लेकिन यह टीम की जीत के काफी नहीं था.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की फ्लैट पिच पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. विल यंग (21) और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने टीम को दमदार शुरुआत देने की कोशिश की. इस बीच विल यंग लुंगी गिडी का शिकार हो गए. लेकिन रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने इसके बाद अफ्रीकी गेंदबाजों को थकाने की ठान ली.

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने यहां अपने-अपने शतक भी जमाए. 40 ओवर से पहले न्यूजीलैंड का स्कोर 250 पार था. अंतिम 10 ओवरों में कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और डैरेल मिचेल ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर टीम का स्कोर 350 पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. डैरेल 37 बॉल में 49 रन बनाकर आउट हुए वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 27 बॉल में नाबाद 49 रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.