चैम्पियन्स ट्रॉफी: इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर चाहता है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी पटखनी दी थी, तब उसने ऑस्ट्रेलिया को भी करीब-करीब बैकफुट पर ला दिया था लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक के चलते वह हार गया. अब उसका प्लान...

Published date india.com Published: February 27, 2025 10:13 AM IST
Afghanistan Team
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम @ICC

नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने बुधवार को इंग्लैंड को हराकर चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम अब ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने की योजना बना रही है. अगर वह इस टूर्नामेंट में एक और उलटफेर कर देती है तो वह पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम 4 में जगह बनाने का इतिहास अपने नाम कर लेगी. अफगानिस्तान ने इस फॉर्मेट में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में घुटनों पर ला दिया था.

अफगानिस्तान ने तब ऑस्ट्रेलिया को 292 रनों का लक्ष्य दिया था और सिर्फ 91 रन जोड़ने तक उसके 7 विकेट झटक लिए थे. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने नाबाद 201 रन ठोककर अफगानिस्तान से वह जीत छीन ली थी. अब अफगान टीम अपनी उस हार का बदला भी लेना चाहेगी. हशमतउल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली यह टीम मिलकर खेलती है और यही उसकी ससबे बड़ी ताकत है.

टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने यहां (177) अपने करियर की यादगार पारी खेलकर अफगानिस्तान को 325 रन के विशाल टोटल तक पहुंचाया. यह किसी भी अफगान बल्लेबाज द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी है. जादरान का साथ कप्तान शाहिदी (40), अजमतउल्लाह (41) और मोहम्मद नबी (41) ने भी बखूबी निभाया. इसके बाद गेंदबाजी में अजमतउल्लाह उमरजई (5/58), मोहम्मद नबी (2/57) ने बेहतरीन बॉलिंग कर इंग्लैंड को 317 रनों पर समेट दिया. अफगानिस्तान ने यहां 8 रन से इंग्लैंड को हराकर बाहर कर दिया है.

अब उसका फोकस अपने आखिरी ग्रुप मैच पर होगा, जहां वह शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के इसी मैदान पर खेलने उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया के पास अपने प्रीमियर तेज गेंदबाज नहीं हैं. वह इस टूर्नामेंट में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बगैर खेल रही है. अगर अफगानिस्तान के बल्लेबाज इसका फायदा उठा लेते हैं तो उनकी बॉलिंग में वह दम है, जो ऑस्ट्रेलिया को भी उलटफेर का शिकार बना सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.