PAK vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच जीते बिना पाकिस्तान बाहर, अपने ही घर में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा डिफेंडिंग चैंपियन

ICC Champions Trophy 2025, Pakistan vs Bangladesh: 2017 की चैंपियन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में एक भी गेंद फेंके बिना मुकाबले को रद्द कर दिया गया.

Published date india.com Updated: February 27, 2025 4:38 PM IST
PAK vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच जीते बिना पाकिस्तान बाहर, अपने ही घर में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा डिफेंडिंग चैंपियन
PAK vs BAN

रावलपिंडी: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां आज यानी के गुरुवार को मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन इस मुकाबले में निर्धारित समय तक टॉस नहीं हो पाया.

बारिश के कारण टॉस में लगातार देरी होती रही और फिर अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया. 2017 की चैंपियन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में एक भी गेंद फेंके बिना मुकाबले को रद्द कर दिया गया.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच जीते बिना पाकिस्तान बाहर

मेजबान पाकिस्तान की टीम इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गई. पाक टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद दूसरे मैच में उसे भारत के 6 विकेट से धूल चटा दी और उसे टूर्नामेंट से बाहर ही कर दिया था.

पाकिस्तान के पास अपने आखिरी लीग में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट के नौवें एडिशन को अलविदा कहने का मौका था. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया और डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट के नौवें एडिशन में एक भी मैच नहीं जीत पाई.

29 साल बाद किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला था

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रूप में 29 साल के बाद उसे किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला था. लेकिन सिर्फ 8 दिन के अंदर ही उसका सफर समाप्त हो गया. ग्रुप-ए में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, भारत और न्यूजीलैंड की टीम शामिल थी. लेकिन भारत और न्यूजीलैंड ने ग्रुप-ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर एक भी मैच जीते बिना खत्म हो गया.

4 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को अपना ग्रुप-ए में तीसरा मैच 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच के बाद भारत को अपना सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई में ही खेलना है. पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा, ये तय होना अभी बाकी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.