
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
अहमदाबाद: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के पहले ही मैच में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है. डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र की तूफानी शतकीय पारियों के दम पर कीवी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड (England vs New Zealand) को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया. वर्ल्ड कप 2023 का पहला और दूसरा शतक भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के बल्ले से ही आया. कॉन्वे के बाद रचिन ने भी सेंचुरी जड़ दी. वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक न्यूजीलैंड खेमे से आने से आने के बाद इसने कीवी टीम को वर्ल्ड कप खिताब जीत का प्रबल दावेदार बना दिया है.
जी, हां. 2007 वर्ल्ड कप से लेकर 2019 वनडे वर्ल्ड कप तक ऐसा हर बार हुआ कि जिस टीम की ओर से वर्ल्ड कप का पहला शतक लगा है उसी ने ही खिताब जीता है. यह संयोग वर्ल्ड कप 2007 में पहली बार हुआ जब रिकी पोंटिंग ने उस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया. इसके बाद भारत की मेजबानी में खेले गए 2011 वर्ल्ड कप में भी वैसा ही हुआ.
वर्ल्ड कप 2011 का पहला शतक भारत की ओर से आया, जोकि वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से निकला. इसके बाद भारत ने ही 2011 का वर्ल्ड कप जीता. 2015 वर्ल्ड कप में भी यही कहानी देखने को मिली. वर्ल्ड कप 2015 का पहला शतक ऑस्ट्रेलियाई खेमे से आया और कंगारु वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहे.
वर्ल्ड कप का 12वां एडिशन 2019 में इंग्लैंड में खेला गया. वर्ल्ड कप 2019 का पहला शतक इंग्लैंड टीम की ओर से जो रूट से बल्ले से आया. इंग्लैंड की टीम फिर बाउंड्री नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को हरकार विश्व कप खिताब अपने नाम करने में सफल रही.
और अब वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक न्यूजीलैंड के खेमे से आया और ऐसे में क्या न्यूजीलैंड इस बार वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहेगी. संयोग तो इसी ओर इशारा कर रहा है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इसमें रिकॉर्ड व कीर्तिमान कभी भी टूट सकते हैं. क्या न्यूजीलैंड इस संयोग को जारी रख पाएगी, इसके लिए फैंस को अगले 45 दिनों तक इंजतार करना होगा.
1st Century in
2007WC – Ponting & AUS won 🏆
2011WC – Sehwag & IND won 🏆
2015WC – Finch & AUS won 🏆
2019WC – Root & ENG Won 🏆
2023WC – Conway*#ICCCricketWorldCup— CricBeat (@Cric_beat) October 5, 2023
Devon Conway ने रचा इतिहास, ODI World Cup में न्यूजीलैंड के लिए ठोका सबसे तेज शतक
कॉन्वे और रचिन ने दूसरे विकेट के लिए 211 गेंदों पर 273 रनों की अविजित साझेदारी की, जोकि वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है. 32 साल के कॉन्वे ने 121 गेंदों पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 125.62 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 152 रन बनाए. रचिन ने 96 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 123 रन बनाए. रचिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.