ICC CT 2025: क्या भारत को मिल रहा दुबई में खेलने का फायदा? एलेक्स कैरी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

कई पूर्व क्रिकेटर और खेल के जानकार यह मान रहे हैं कि चूंकि भारत चैम्पियन्स ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में ही खेल रहा है. इससे उसे इसका फायदा हो रहा है. इस पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने दिया करारा जवाब...

Published date india.com Published: March 5, 2025 5:16 PM IST
Alex Carey AUS
एलेक्स कैरी @Instagram

दुबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी क्रिकेट में कभी भी हार के लिए दूसरी टीम के अडवान्टेज को कारण नहीं मानते और यही मानसिकता उन्हें दुनिया में सबसे कड़ा प्रतिद्वंद्वी बनाती है. ऐसा ही उसने मंगलवार को किया, जब चैम्पियन्स ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. कंगारू टीम इस हार के बाद चाहती तो वह भी इस बात को मुद्दा बना सकती थी कि चूंकि भारत अपने सभी मैच एक ही स्थान पर खेल रहा है तो उसे दूसरी टीमों के मुकाबले ज्यादा फायदा मिल रहा है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और दूसरे खिलाड़ियों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया.

इस मैच में 61 रनों की उपयोगी पारी खेलने वाले एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने कहा कि भारतीय टीम अगर पाकिस्तान में भी होती तो वहां भी अच्छा क्रिकेट खेलती. वहीं दूसरी ओर कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि चूंकि भारत को एक ही मैदान पर एक जैसी परिस्थितियों में खेलना पड़ रहा है. इससे दूसरी टीमों के मुकाबले उसे हालात के अनुकूल होने का फायदा मिल रहा है, जबकि टूर्नामेंट की बाकी टीमें, कराची, लाहौर और रावलपिंड में खेलने के बाद दुबई में भारत से खेलने आ रही हैं, जहां हालात बिल्कुल बदल जाते हैं.

कैरी ने कहा कि भारत को दुबई में रहने से फायदा हो सकता है लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. कैरी ने मिक्स्ड जोन में कहा, ‘एक ही जगह पर रहना और लगातार तीन मैच खेलना शायद अच्छा लगे. लेकिन वे एक बेहतरीन टीम हैं और इसमें कोई दोराय नहीं है कि वे पाकिस्तान में भी अच्छा क्रिकेट खेलते.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना और खेल की गति को जानना शायद थोड़ा मददगार हो सकता है लेकिन विराट कोहली ने दुनिया भर के ज्यादातर जगहों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हमने काफी प्रतिस्पर्धी लक्ष्य दिया लेकिन यह काफी नहीं था.’

कैरी ने कहा कि स्मिथ और मैक्सवेल जब रन गति में इजाफा करने की स्थिति में थे, तब उनके विकेट गंवाना आदर्श स्थिति नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘वे दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लगातार ओवरों में उनके विकेट गंवाना खोना आदर्श स्थिति नहीं थी. हमने देखा कि यह एक मुश्किल विकेट था. क्रीज पर उतरते ही बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.