Icc Ct 2025 Who Should Be In The Final Against India Rohit Sharma Tells The Answer
ICC CT: फाइनल में किससे भिड़ना चाहती है टीम इंडिया, कप्तान रोहित शर्मा ने बताई मन की बात
ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम 6 बॉलर और नंबर 8 तक बैटिंग टीम में चाहते थे. इस मौके पर उन्होंने दूसरे फाइनलिस्ट के सवाल का भी जवाब दिया.
दुबई. भारत ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम कॉम्बिनेशन और टीम की जीत पर खुलकर बात की. उन्होंने विराट कोहली की भी तारीफ की और साथ ही इस सवाल का जवाब दिया कि वह फाइनल में किस टीम के आने की उम्मीद करते हैं. बता दें बुधवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी, जिसके विजेता से फाइनल में भारत का मुकाबला होगा.
भारतीय कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाजी की गहराई से समझौता किए बिना टीम में 6 गेंदबाजी विकल्प रखना चाहते थे. उन्होंने कहा कि हमने टीम बनाते हुए इस बात पर खास फोकस किया था. टीम तैयार करने में शामिल हर व्यक्ति को इसका श्रेय जाता है. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 265 रनों की चुनौती पेश की थी, जिसका पीछा करते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 84 रन और श्रेयस अय्यर (45), केएल राहुल (42*), हार्दिक पंड्या (28) की पारियों के दम पर 11 गेंद बाकी रहते चार विकेट से जीत दर्ज की.
रोहित ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘मैं सचमुच टीम में छह गेंदबाजी विकल्प चाहता था और यह भी चाहता था कि 8वें नंबर तक बल्लेबाजी भी रहे. हमने टीम बनाते समय इस पर बात की थी. टीम तैयार करने में शामिल हर व्यक्ति को इसका श्रेय जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘हमें लगा था कि यह अच्छा स्कोर है और हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, जो हमने की. हम शांत होकर खेले और विकेट भी अच्छी थी.’
रोहित ने कहा, ‘हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और पिच को लेकर ज्यादा नहीं सोचते.’ उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह इतने साल से हमारे लिए यह कर रहा है. हम निश्चिंत थे. हम वही बड़ी साझेदारी चाहते थे, जो विराट और श्रेयस ने की. उसके बाद आखिर में हार्दिक के शॉट बहुत अहम थे.’
उन्होने कहा, ‘फाइनल से पहले आप चाहते हैं कि सारे खिलाड़ी फॉर्म में रहें. इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है. हम इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे कि (फानइनल) सामने कौन है? हम चाहते हैं कि लड़के अभी थोड़ा आराम की सांस लें.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.