ICC CT 2025: न्यूजीलैंड से क्यों हार गया साउथ अफ्रीका? कप्तान टेंबा बवूमा ने ढूंढ ली हार की वजह

इस हार के बाद कप्तान टेंबा बवूमा ने साफ माना कि न्यूजीलैंड का 350 पार का स्कोर टीम की मानसिकता पर भारी पड़ गया, जिसके दबाव में वह बिखर गई.

Published date india.com Published: March 6, 2025 8:01 AM IST
Temba Bavuma SA
न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम @CSA

लाहौर. आईसीसी टूर्नामेंट्स में अहम मौकों पर हमेशा चूक जाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम बुधवार को चैम्पियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एक बार फिर चोक कर गई. इस बार न्यूजीलैंड ने उसे 50 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 363 रनों की विशाल चुनौती पेश की थी, जिसके सामने वह गहरी बैटिंग लाइनअप होने के बावजूद चरमराकर बिखर गई. इस हार के बाद टीम के कप्तान टेंबा वबूमा ने साफ माना कि कीवी टीम ने प्रतिस्पर्धी स्कोर से ज्यादा रन बनाकर हमें दबाव में घेर लिया और बल्लेबाज पर्याप्त साझेदारियां नहीं बना पाए, जिसके चलते उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. बता दें ICC वनडे टूर्नामेंट में यह 11वां मौका था, जब वह सेमीफाइनल मैच खेल रही थी. लेकिन उसे सिर्फ 1 ही बार जीत मिली है, जबकि 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच (1999 वर्ल्ड कप) उसने टाई खेला था.

न्यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल सेंटनर (3/43) और ग्लेन फिलिप्स (2/27) की बलखाती गेंदों के सामने साउथ अफ्रीका की टीम डेविड मिलर (100*, 67 गेंद, 4×10, 6×4) के शतक और रेसी वान डेर ड्यूसेन (69) तथा बावुमा (56) के अर्धशतक के बावजूद 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. वान डेर ड्यूसेन और बवूमा ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी भी की.

साउथ अफ्रीकी कप्तान ने मैच के बाद कहा, ‘न्यूजीलैंड ने प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाए. मुझे लगता है कि विकेट के बेहतर होने के साथ हमने 350 रन का पीछा करने के लिए खुद को तैयार किया. हमने एक या दो अच्छी साझेदारियां कीं लेकिन वे पर्याप्त नहीं थीं.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे या रेसी वान डेर ड्यूसेन में से एक को बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था, जो नहीं हो सका. न्यूजीलैंड ने हमें शुरू से ही दबाव में रखा. उन्होंने नियमित रूप से ऑफ साइड को भेदा और बीच के ओवरों में बाउंड्री लगाते रहे. डेथ ओवरों में विकेट हाथ में होने के कारण उन्हें रोकना मुश्किल था और हम दबाव में आ गए.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.