अभी एशिया कप 2023 को लेकर चीजें सुलझ नहीं पाई हैं लेकिन इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बड़ा झटका लगा है. भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद, ICC के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भी पाकिस्तान के बजाय किसी और वेन्यू पर शिफ्ट करने की संभावना है.
वेन्यू बदलने की स्थिति में पाकिस्तान को आईसीसी की तरफ से नगद मुआवजा मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएसए 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संभावित वेन्यू है.
आईसीसी के पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी ना देने के कई कारण है. पहला तो ये की बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने के लिए कभी तैयार नहीं होगा. भारतीय टीम एशिया कप 2023 खेलने के लिए ही पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है जिसके लिए एसीसी इस टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करने का सोच रहा है.
दूसरा कारण है पैसा, आईसीसी मीडिया चक्र के दौरान भारत से राजस्व का एक बड़ा हिस्सा आने के साथ, आईसीसी कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. टी20 विश्व कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी एक छोटा टूर्नामेंट हैं जिसे आईसीसी वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित कर सकता है.
ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज जैसे कम वित्तीय जोखिम वाले विकल्प तलाश रहा है.
न्यूज18 में छपी खबर में मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “यूएसए में मौजूदा बुनियादी ढांचे की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. यहां तक कि अगर वे आगामी मेजर लीग क्रिकेट की सफलतापूर्वक मेजबानी करते हैं, तो टी20 विश्व कप जैसे आयोजन की मेजबानी पूरी तरह से एक अलग गेंद का खेल है.”
उन्होंने आगे कहा, “जब वेन्यू तैयार नहीं होंगे तो आप मैचों की मेजबानी कहां करेंगे? इसके अलावा, पश्चिम में एक लंबा टूर्नामेंट उप-महाद्वीप, जहां रिटर्न सबसे ज्यादा है में ब्रॉडकास्टरों के लिए घाटे का सौदा हो सकता है.”
साथ ही आईसीसी 2007 क्रिकेट विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में विफल रहने के कारण वेस्टइंडीज में T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी नहीं करना चाहती है. 16 साल बाद ब्रॉडकास्टर रेट्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. साथ ही, ICC भारतीय दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.