By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Icc Odi Rankings Indias Shubman Gill Comes Close To Ending Babar Azams Reign As No 1 Batsman
ODI Rankings: बाबर आजम की बादशाहत खत्म करने के करीब पहुंचे इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल
डेंगू की वजह से विश्व कप 2023 के शुरुआती मैच ना खेलने के बावजूद भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर के बल्लेबाज बने हैं.
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) बुधवार को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) से केवल 6 अंक पीछे हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर 829 रेटिंग के साथ नंबर एक पर काबित हैं और गिल 823 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. भारत में हो रहे वनडे विश्व कप में पाक कप्तान का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, उन्होंने पांच मैचों में 157 रन बनाए हैं. वहीं दूसरी तरफ डेंगू की वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल सके दिल ने विश्व कप में तीन मैचों में 95 रन बनाए हैं.
बाबर की शीर्ष रैंकिंग को गिल के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे प्रोटियाज सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) से भी खतरा है जो फिलहाल वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. डी कॉक की विश्व कप में अविश्वसनीय शुरुआत रही है और इस सलामी बल्लेबाज ने पहले ही तीन आश्चर्यजनक शतक बनाए हैं.
The race to overtake Babar Azam at the top of the @MRFWorldwide ODI Batter Rankings just got a lot tighter#CWC23https://t.co/uJ7MpsFKur
— ICC (@ICC) October 25, 2023
डी कॉक के अलावा दक्षिण अफ्रीका के एक और विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) भी सात पायदान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर, अपने करियर की नई उच्चतम रेटिंग पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) की रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार हुआ है. जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (David Warner) दो स्थान ऊपर चढ़कर कोहली के साथ पांचवें नंबर पर आ गए हैं.
विश्व कप में चार पारियों में 268 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) 16 स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
गेंदबाजी की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड (Josh Hazlewood) नंबर एक पर बरकरार हैं लेकिन उन्हें भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) से कड़ी प्रतिद्वंद्विता मिल रही है. सिराज विश्व कप में पांच मैचों में छह विकेट लेने के बाद वह एक स्थान ऊपर चढ़ गए हैं.
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) टूर्नामेंट में सात विकेट लेने के बाद दो पायदान ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं जो कि उनके करियर की नई उच्चतम रेटिंग हैं.
अफगानिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) चार पायदान ऊपर छठें स्थान पर पहुंच गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम ज़म्पा (Adam Zampa) चार पायदान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर आ पहुंचे हैं.
Also Read:
-
क्या है इंपोस्टर सिंड्रोम? विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसने उन्हें ऐसे समय पर संभाला था
-
IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद- करो या मरो मैच में मुंबई से हार का बदला लेने उतरेंगे नाइट राइडर्स, रंग में भंग डालना चाहेगी मुंबई
-
क्या है इंपोस्टर सिंड्रोम? विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसने उन्हें ऐसे समय पर संभाला था
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें