एशिया कप जिताने वाले मोहम्मद सिराज ICC Rankings में नंबर 1 बॉलर, वनडे रैंकिंग में नंबर 2 भारत

ICC Rankings 2023: एशिया कप के फाइनल में अपने धमाके से श्रीलंका को नेस्तानाबूत करने वाले मोहम्मद सिराज ICC रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज हो गए हैं.

Published date india.com Updated: September 20, 2023 2:33 PM IST
Mohammed Siraj POM
मोहम्मद सिराज @BCCITwitter
ICC ODI Rankings 2023:  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अब वनडे इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग (ICC Bowler Ranking) में नंबर एक पर पहुंच गए हैं. ताजा आईसीसी रैंकिंग में दाएं हाथ के इस पेसर ने यह मुकाम हासिल किया. मोहम्मद सिराज इससे पहले मार्च 2023 तक नंबर एक पर थे, इसके बाद जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने उन्हें हटाकर इस पॉजिशन पर कब्जा किया था.

एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम सिराज ने यह मुकाम हासिल किया है. यहां उन्होंने 12.2 के औसत से 10 विकेट हासिल किए. उन्होंने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे. भारत ने फाइनल में श्रीलंका को सिर्फ 50 रन पर समेट दिया था. इसमें सिराज की गेंदबाजी की खास भूमिका थी. सिराज ने इस गेंदबाजी को सपने जैसा बताया था. सिराज वनड में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए थे.

इसके अलावा टीम रैंकिंग (ICC Team Ranking) की अगर बात करें तो एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम को भी ICC रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ है. वह नंबर 3 से उछलकर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि पिछले सप्ताह नंबर 1 पर कायम ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका में 5 वनडे मैचों की सीरीज में 2-3 से हार के बाद दो पायदान का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान नंबर 1 पर पहुंच गया है.

ICC रैंकिंग के रेटिंग प्वॉइंट्स में अब भारत और पाकिस्तान के 115-115 रेटिंग अंक हैं. लेकिन पाकिस्तान यहां 27 मैचों में यह रेटिंग अंक लेकर पहुंचा है. इसलिए वह भारत से एक पायदान आगे है. वहीं भारत को 41 मैचों बाद यह 115 रेटिंग अंक मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के 28 मैचों बाद 113 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं.

इसके बाद साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने भी काफी तरक्की हासिल की है. चोट से वापसी करने वाले बाएं हाथ के इस स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी मुकाबले में 33 रन देकर चार विकेट लिए थे. उन्होने सीरीज में 16.87 के औसत से 8 विकेट लिए. साथ ही उनका इकॉनमी भी 4.07 ही था. वह फिलहाल 15वें स्थान पर थे. जो उनके पूर्व करियर बेस्ट से दस स्थान ऊपर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.