ICC ODI रैंकिंग्स: टॉप पर काबिज शुभमन गिल ने बाबर आजम से बढ़ाई दूरी, विराट कोहली भी टॉप 5 में लौटे

चैम्पियन्स ट्रॉफी में बेहतरीन खेल दिखा रहे शुभमन गिल ने नंबर 2 पर मौजूद बाबर आजम से अपना फासला 47अंक तक बढ़ा लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले विराट कोहली की भी टॉप 5 में एंट्री हुई है.

Published date india.com Published: February 26, 2025 4:43 PM IST
Shubman Gill shot
शुभमन गिल @BCCI

दुबई. चैम्पियन्स ट्रॉफी में शानदार खेल दिखा रहे टीम इंडिया के बल्लेबाजों को आईसीसी रैंकिंग में भी जोरदार फायदा मिला है. बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग के टॉप 5 में 3 भारतीय बल्लेबाजों का नाम शामिल है. नंबर 1 पर मौजूद शुभमन गिल ने इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ 101* और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन ठोके थे, जिसके चलते नंबर 2 पर मौजूद बाबर आजम से उनकी दूरी 47 अंकों की हो गई है.

गिल के अब 817 अंक हैं, जबकि बाबर आजम के 770 रेटिंग अंक ही हैं. चैम्पियन्स ट्रॉफी में खेलीं अब तक दो पारियों से गिल को कुल 21 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ. यहां नंबर 3 पॉजिशन पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जिनके 757 रेटिंग अंकों हैं और वह बाबर से सिर्फ 13 ही अंक पीछे हैं. इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जमाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी वनडे रैंकिंग के टॉप 5 में वापसी की है. उन्हें 1 पायदान का फायदा हुआ है. विराट ने 5वीं पॉजिशन पाने के लिए न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल को पीछे छोड़ दिया.

बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग के टॉप 10 में नजर डालें तो यहां चौथे भारतीय बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर का भी नाम है, जो 9वें पायदान पर बने हुए हैं. इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन बनाने वाले केएल राहुल को भी दो पायदान की बढ़त मिली है और वह 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं. भारतीय टीम पाकिस्तान और दुबई में खेली जा रही चैम्पियन्स ट्रॉफी में दमदार दिख रही है और उसने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है.

इस टू्र्नामेंट में ग्रुप A की दूसरी टीम न्यूजीलैंड भी शानदार खेल दिखा रही है. उसके विल यंग को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक जमाने का फायदा मिला और वह 8 पायदान की उछाल के साथ 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक जमाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम 11 पायदान की बढ़त के साथ 30वें पायदान पर आ गए हैं. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाने वाले ग्लेन फिलिप्स ने 12 पायदान की उछाल लेकर 28वां पायदान हासिल कर लिया है.

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी 4 पायदान ऊपर उठकर 50वीं रैंकिंग पर आ गए हैं, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद शतक ठोकने वाले जोश इंग्लिस ने 18 पायदान की बढ़त के साथ 81वें पायदान पर कब्जा जमाया है. बॉलिंग रैंकिंग की बात करतें को केशव महाराज और मैट हैनरी ने गेंदबाजों की रैंकिंग के टॉप 5 में एंट्री कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा 10वें पायदान पर आ गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.