ICC ODI Rankings: Shubman Gill ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ नंबर-2 रैंकिंग; Rohit Sharma, Virat Kohli टॉप-10 में

2019 के बाद पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट के टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हुए हैं.

Published date india.com Updated: September 13, 2023 5:43 PM IST
Shubman Gill walks back to the pavilion after being dismissed
कोलंबो, 12 सितंबर (एएनआई): शुभमन गिल. (एएनआई फोटो)

दुबई, 13 सितंबर | भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बुधवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया, इसी के साथ वह टॉप 10 में शामिल तीन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ऊंची रैंकिंग पर काबिज हैं. वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों के टॉप-10 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आठवीं  और विराट कोहली (Virat Kohli) नौवीं रैंकिंग पर हैं. जनवरी 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन भारतीय बल्लेबाज वनडे रैंकिंग में टॉप 10 सूची में शामिल थे. रोहित, कोहली और शिखर धवन चार साल पहले शीर्ष 10 पर काबिज तीन बल्लेबाज थे.

Also read: हार्दिक का दम और कुलदीप का जाल- श्रीलंका पर जीत के बाद रोहित ने बांधे तारीफों के पुल

गिल ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभायी थी और 58 रन की पारी खेली थी. उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ जबकि रोहित और विराट कोहली ने दो दो पायदान की छलांग लगायी. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक लगातार तीन अर्धशतक जड़ दिये हैं जबकि कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी का फायदा मिला.

आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप शुरु होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और पाकिस्तान के भी तीन बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल है. कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर है और वह गिल पर 100 से ज्यादा रेटिंग अंक की बढ़त बनाये हैं जबकि इमाम उल हक और फखर जमां क्रमश: पांचवें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं. इस ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका-आस्ट्रेलिया श्रृंखला के तीन मैच और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड श्रृंखला के दो मैच के प्रदर्शन को भी शामिल किया है. दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा अपने पिछले आठ वनडे में तीन शतक और दो अर्धशतक जड़ने के बाद शीर्ष 10 स्थान के करीब हैं.

Also read: अगर बारिश से धुला मैच तो पाकिस्तान या श्रीलंका कौन पहुंचेगा फाइनल में

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

21 पायदान की छलांग से वह 11वें स्थान पर है जबकि इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 25वां स्थान थी. आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर), ट्रेविस हेड (छह पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर) और मार्नस लाबुशेन (24 पायदान के लाभ से 45वें स्थान पर) ने शानदार प्रगति की है और ऐसा ही केएल राहुल (10 पायदान के फायदे से 37वें स्थान पर) और ईशान किशन (दो पायदान के फायदे से 22वें स्थान पर) की जोड़ी के साथ है. ऐडन मार्कराम, सादीरा समरविक्रमा, लियाम लिविंगस्टोन, डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे भी ताजा जारी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं.

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं जबकि आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट झटके थे. भारत के बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को भी एशिया कप के दो मैचों में नौ विकेट की बदौलत पांच पायदान का लाभ मिला है जिससे वह सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

Also read: भारत ने रोका श्रीलंकाई शेरों का विजयरथ, देखिए मैच की टॉप-5 बड़ी बातें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आठ पायदान फायदे से 21वीं रैंकिंग पर पहुंचे जबकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (आठ पायदान के लाभ से 27वें स्थान पर) और आल राउंडर हार्दिक पंड्या (21 पायदान के लाभ से 56वें स्थान पर) ने ऊंची छलांग लगायी है. पंड्या आल राउंडर की सूची में चार स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गये. दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (25वें नंबर) और तबरेज शम्सी (29वें नंबर) को भी रैंकिंग में फायदा मिला है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.