
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ICC ODI Batting Rankings: ICC द्वारा जारी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार है. इस ताजा रैंकिंग के टॉप 5 में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. इस रैंकिंग के पहले पायदान पर शुभमनल गिल मौजूद हैं, उनके बाद वनडे फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर जबकि नंबर 4 पर विराट कोहली का नाम है. इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के सितारा बल्लेबाज बाबर आजम भी टॉप 5 इन 3 भारतीयों बल्लेबाजों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. टॉप 5 में आखिरी नाम न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल का है.
बता दें ICC की इस ताजा रैंकिंग के टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हाल ही में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, जहां उसने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की. इस सीरीज से दोनों देशों के खिलाड़ियों को रैंकिंग में पायदा हुआ है लेकिन दोनों का कोई भी खिलाड़ी टॉप 10 का हिस्सा नहीं बन पाया है. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड एक पायदान की उछाल के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
नंबर 1 पर मौजूद शुभमन गिल (784 रेटिंग अंक) और रोहित (756) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम (739) शीर्ष तीन में शामिल हैं. कोहली के 736 अंक हैं. हाल के महीनों में भारतीय टीम ने वनडे में हिस्सा नहीं लिया है लेकिन गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में कुलदीप यादव (650) और रविंद्र जडेजा (616) अब भी क्रमश: तीसरे और नौवें नंबर पर बने हुए हैं.
रोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन ये दोनों वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं. रोहित और कोहली दोनों ने आखिरी बार फरवरी 2025 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे मैच खेला था, जिसमें उन्होंने भारत के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी.
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैके में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में दो विकेट पर 431 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें उसके तीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने शतक जड़े.
इन तीनों को इस प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में काफी फायदा मिला है. हेड एक पायदान के सुधार से 11वें स्थान पर, मार्श चार पायदान की छलांग के साथ 44वें स्थान पर और ग्रीन 40 पायदान की छलांग के साथ 78वें स्थान पर पहुंच गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी जोश इंगलिस ने भी सूची में जगह बनाई है. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 23 पायदान के सुधार के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है.
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.