Icc Picks Odi Team Of The Year 2024 Three Pakistani But No Indian Australian
ICC ने चुनी वनडे टीम ऑफ द ईयर- पाकिस्तान से 3, जबकि भारत से नहीं लिया कोई खिलाड़ी
ICC ने 11 सदस्यीय यह टीम पिछले साल वनडे फॉर्मेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चुनी है. इस टीम में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी नहीं चुना गया है.
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पिछले साल वनडे फॉर्मेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर वनडे टीम ऑफ द ईयर चुनी है. इस टीम में दुनिया भर के 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है. फैन्स इस टीम को देखकर हैरान हैं क्योंकि इस टीम में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीमों से कोई भी चेहरा इस टीम में जगह नहीं बना पाया है. इस टीम में श्रीलंका से सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 3-3 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसके अलवा वेस्टइंडीज से एकमात्र खिलाड़ी है.
दरअसल आईसीसी ने यह टीम साल भर वनडे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से छांट कर की है. इस टीम में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों से कोई भी खिलाड़ी इसलिए जगह नहीं बना पाया क्योंकि इन टीमों ने बीते साल इन टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के चलते ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले.
भारत ने तो पिछले साल सिर्फ एकमात्र वनडे सीरीज खेली थी. 3 मैचों की इस सीरीज में भारत को 0-2 से हार मिली थी. इसी तरह इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने भी एक से दो वनडे सीरीज खेलीं, जिसके चलते उसके खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पाई है.
Presenting the ICC Men’s ODI Team of the Year 2024 featuring the finest players from around the world 👏 pic.twitter.com/ic4BSXlXCc
इस टीम में कप्तान की जिम्मेदारी श्रीलंका के बल्लेबाज चरित असलंका को मिली है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कुसल मेंडिस को चुना गया है. टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तान के सैम आयूब और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को दी गई है. आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.