सितंबर महीने में अपने बल्ले की धाक जमाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनक्रीत कौर ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है. पुरुषों की कैटिगरी में रिजवान ने भारत के अक्षर पटेल और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को पछाड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की, जबकि महिला के वर्ग में हरमनप्रीत कौर के साथ भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना भी रेस में थीं.
हरमनप्रीत को इंग्लैंड में वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया. उन्होंने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘पुरस्कार के लिए नामित होना ही बड़ी बात है और इसे जीतना शानदार अहसास है. स्मृति और निगार के साथ नामित होने के बाद विजेता बनकर अच्छा लग रहा है.’
ICC टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सितंबर में भी शानदार फॉर्म दिखाई. सितंबर में उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 10 पारियां खेलीं, जिसमें 7 बार उन्होंने 50 या इससे ज्यादा रन बनाए. रिजवान ने एशिया कप में तीन हाफ सेंचुरी जमाई, पाकिस्तान की टीम ने उनके शानदार परफॉर्मेंस के दम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि पाकिस्तान यह खिताब जीत नहीं पाई.
इसके बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज खेली, जिसमें पाकिस्तान ने 4-3 से जीत दर्ज की. रिजवान ने इस सीरीज में 6 मैच खेलकर सर्वाधिक 316 रन बनाए.
रिजवान ने कहा, ‘इस तरह की उपलब्धियों से आपका हौसला बढ़ता है. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और ऑस्ट्रेलिया में भी यही लय बरकरार रखना चाहता हूं. मैं यह पुरस्कार पाकिस्तान के उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जो बाढ़ और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं.’
उन्होंने कहा, ‘अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में मुझे हमेशा गर्व होता है तथा इंग्लैंड में ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीतना मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहेगी.’
हरमनप्रीत के लिए सितंबर का महीना यादगार रहा. भारत ने उनकी अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. भारत ने इस तरह से 1999 के बाद इंग्लैंड में वनडे में पहली सीरीज जीती. उन्होंने तीन मैचों में 221 रन बनाए. उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 74 रन की पारी खेली, जबकि इसके बाद दूसरे वनडे में 111 गेंदों पर 143 रन बनाए.
पुरुष वर्ग में रिजवान ने भारत के बाएं हाथ के इस स्पिनर अक्षर पटेल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को पुरस्कार की दौड़ में पीछे छोड़ा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.