वेस्टइंडीज से जीत के बाद ICC WTC Points Table में भारत को फायदा, जानें किस पायदान पर टीम इंडिया

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:October 14, 2025 12:31 PM IST

ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चक्र में भारत ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत ली है. इसकी बदौलत उसने अपने प्रतिशत अंकों को 61.90% पर पहुंचा दिया है. भारत फिलहाल तीसरे पायदान पर है.

India in ICC Points Table List After Beating West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट की सीरीज में हराकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC WTC Points Table) में अपने प्रतिशत अंकों में शानदार उछाल हासिल कर लिया है. इस प्वॉइंट्स टेबल में भारत के कुल 52 अंक हो गए हैं, लेकिन प्रतिशत अंकों के लिहाज से उसके पास 61.90% अंक ही हुए हैं, जिसके चलते वह अब तक सबसे ज्यादा 7 टेस्ट खेलने के बाद तीसरे पायदान पर है. इस फेहरिस्त में सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 3 टेस्ट खेलकर, सभी तीनों टेस्ट में जीत दर्ज कर 100% अंकों के साथ पहले पायदान पर है. दिल्ली टेस्ट से पहले भी भारत तीसरे पायदान पर ही था लेकिन दूसरा टेस्ट जीतने के बाद भारत को यहां प्रतिशत अंकों में जोरदार फायदा हुआ है.

Advertising
Advertising

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड की टीमें बराबरी पर थीं. तब दोनों टीमों ने आपस में 5-5 टेस्ट की सीरीज खेली थी. यह टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई थी और दोनों ने ही 2 टेस्ट जीते थे, 2 में हार मिली थी, जबकि 1 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था. ऐसे में दोनों टीमों के तब 43.33% अंक थे. इंग्लैंड ने इस सीरीज के बाद अब तक कोई नई सीरीज नहीं खेली है. वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज की शुरुआत करेगी.

ICC टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 प्वॉइंट्स टेबल

स्थान टीम खेले जीते हारे ड्रॉ कटौती अंक प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 0 36 100.00
2 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
3 भारत 7 4 2 1 0 52 61.90
4 इंग्लैंड 5 2 2 1 2 26 43.33
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 0 4 16.67
6 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0 0.00
7 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0 0.00
8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0.00
9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0.00

दूसरे पायदान पर मौजूद श्रीलंका की बात करें तो उसने अब तक 2 टेस्ट की एक सीरीज खेली है, जिसमें उसने 1 जीत के साथ 66.67% अंक हैं. इस अंकतालिका में अब तक न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने अपना खाता नहीं खोला है. हालांकि साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें लाहौर में इस टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का पहला टेस्ट खेल रही हैं और इस टेस्ट के बाद ये दोनों टीमें भी अपना-अपना खाता खोलकर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी जगह बनाएंगी. हालांकि न्यूजीलैंड को अभी कुछ समय और बगैर कोई टेस्ट खेले सबसे अपने बगैर प्वॉइंट्स के साथ संतोष करना होगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें