
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ICC ODI Batting Ranking Latest Update: बुधवार से शुरू हुई चैम्पियन्स ट्रॉफी के साथ ही भारत के लिए आईसीसी वनडे रैंकिंग में शानदार खबर है कि उसके युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. भारतीय टीम के उपकप्तान गिल हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न घरेलू वनडे सीरीज में दमदार खेल दिखाया था. इसकी बदौलत बुधवार को जारी रैंकिंग में वह पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) को पछाड़कर शीर्ष पायदान पर पहुंच पाए.
आईसीसी ने कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ 8 टीमों की चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत से ठीक पहले यह नई रैंकिंग जारी की. आईसीसी ने कहा, ‘भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले वनडे बल्लेबाज बन गए हैं.’
गिल ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में दो हाफ सेंचुरी और एक शतक बनाया था, जिससे भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की. यह ओपनिंग बल्लेबाज एक स्थान के फायदे से नंबर एक पर काबिज हो गया है. गिल के 796 रेटिंग अंक हैं, जबकि बाबर के 773 अंक हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 761 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल क्रमशः चौथे और 5वें पायदान पर हैं.
आईसीसी ने कहा, ‘चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत से ठीक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर यह एक बड़ा बदलाव है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान तथा दुबई में आठ टीम के टूर्नामेंट के दौरान आने वाले हफ्तों में क्या होगा.’ आईसीसी ने कहा, ‘यह दूसरी बार है, जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है. भारतीय बल्लेबाज ने 2023 में भी आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच में बाबर को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था.’
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.