रोहित शर्मा ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, बिना मैच खेले ही भारत के इन खिलाड़ियों का हुआ फायदा

आईसीसी ने आज रैंकिंग जारी की है. जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाई है. वही यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा मिला है.

Published date india.com Published: September 11, 2024 4:48 PM IST
रोहित शर्मा ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, बिना मैच खेले ही भारत के इन खिलाड़ियों का हुआ फायदा

आईसीसी ने एक बार फिर नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. इस रैंकिंग में कई बल्लेबाजों के बिना मैच खेले ही जबरदस्त फायदा मिला है. इसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है. रोहित ने तीन साल के बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 में शामिल हो गए है. उनके अलावा विराट कोहली और यशस्वी को रैंकिंग में फायदा हुआ है. भारत के 3 खिलाड़ी आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में बने हुए है.

रोहित शर्मा को 1 रैंकिंग का फायदा हुआ है वो छठे नंबर से पांचवें पर आ गए है. आखिरी बार रोहित शर्मा साल 2021 में रैकिंग में टॉप 5 में आए थे. रोहित शर्मा अगर घरेलू टेस्ट सीजन में बल्ले से रन बनाते है तो रैंकिंग में वो लंबी छलांग लगा सकते है.

श्रीलंका के खिलाड़ियों को हुआ फायदा

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से मिली शानदार जीत के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छह श्रीलंकाई खिलाड़ियों को बंपर बढ़त मिली. श्रीलंका की इस जीत का श्रेय कप्तान धनंजय डी सिल्वा, ऑलराउंडर कामिन्दु मेंडिस और सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका को जाता है.

मेंडिस छह पायदान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि निसंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 64 और नाबाद 127 रन बनाने के बाद 42 पायदान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

जम्पा ने लगाई छलांग

ऑस्ट्रेलिया की स्कॉटलैंड पर 3-0 की जीत के बाद टी20 रैंकिंग में कप्तान मिचेल मार्श (दो पायदान की बढ़त के साथ17वें स्थान पर) और कीपर जोश (28 पायदान की बढ़त के साथ 23वें स्थान पर) ने बल्लेबाजों की सूची में बढ़त हासिल की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लेग स्पिनर एडम जम्पा गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि स्कॉटलैंड के ब्रैडली करी 20 स्थान ऊपर चढ़कर 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.