ICC RANKINGS: इंग्लैंड की कप्तान ने स्मृति मंधाना से छीना नंबर-1 का ताज, हरमनप्रीत ने लगाई लंबी छलांग

ICC Women's ODI rankings: साइवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में 53.33 की औसत के साथ 160 रन बनाए. वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि स्मृति मंधाना तीन मैचों में 38.33 की औसत के साथ 115 रन बना सकीं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: July 29, 2025, 11:41 PM IST

दुबई: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बावजूद, भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान गिरकर दूसरे स्थान पर आ गईं. वहीं, इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट एक बार फिर टॉप पायदान अपने नाम कर चुकी हैं.

नैट साइवर-ब्रंट ने सीरीज के अंतिम मैच में 105 गेंदों पर 98 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिससे उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ. साइवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में 53.33 की औसत के साथ 160 रन बनाए. वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि स्मृति मंधाना तीन मैचों में 38.33 की औसत के साथ 115 रन बना सकीं.

IND vs ENG: ओवल में खेलेगा सबसे बड़ा मैच विनर? सीरीज में झटके हैं सर्वाधिक विकेट, कोच के बयान से मची खलबली

हालांकि, रैंकिंग अपडेट होने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा मिला, जो मध्यक्रम में अपने संयमित योगदान की बदौलत 10 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें पायदान पर पहुंच गईं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स भी दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गईं.

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने वनडे गेंदबाजों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं. हालांकि, आयरलैंड की ओरला प्रेंडरगैस्ट सभी विभागों में सबसे बेहतरीन रहीं.

Shubman Gill Records: शुभमन गिल तोड़ेंगे 5 बड़े रिकॉर्ड, डॉन ब्रैडमैन से लेकर विराट कोहली का कीर्तिमान होगा ध्वस्त!

22 वर्षीय आयरिश खिलाड़ी ओरला प्रेंडरगैस्ट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बेलफास्ट में दूसरे वनडे में नाबाद 67 रनों की पारी खेली. इस पारी ने उन्हें वनडे बल्लेबाजी चार्ट में 12 स्थान ऊपर चढ़ाकर संयुक्त 22वें स्थान पर पहुंचा दिया. वह गेंदबाजों की फेहरिस्त में 10 स्थान ऊपर चढ़कर 33वें पायदान पर पहुंच गईं. प्रेंडरगैस्ट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार वनडे ऑलराउंडर्स की सूची में 10वें स्थान पर पहुंचाया है.

आयरलैंड की अर्लीन केली भी गेंदबाजों की लिस्ट में चार स्थान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि टीम की टी20 कप्तान गैबी लुईस जिम्बाब्वे के खिलाफ दो अर्धशतकों के बाद टी20 बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंचीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.