
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बल्ले से कई शानदार पारी खेलने के बाद जायसवाल को बंपर फायदा हुआ है. सीरीज के खेले गए अब तक चार टेस्ट मैचों में एक दोहरे शतक सहित 655 रन बनाने वाले जायसवाल सप्ताह की शुरुआत से पहले 12वें स्थान पर थे, लेकिन अब बुधवार (6 मार्च) को जारी लेटेस्ट टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में पहली बार वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय टेस्ट उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं. जायसवाल दो स्थान ऊपर चढ़कर 727 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-10 में पहुंच गए हैं. जायसवाल के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी लेटेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है.
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने के बाद भी कोहली आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा भी दो पायदान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन फिलहाल 870 रेटिंग प्वॉइंट के साथ पहले जबकि इंग्लैंड के जो रूट 799 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 789 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
लेटेस्ट आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में जोश हेजलवुड और लाथन लियोन को भी फायदा हुआ है. हेजलवुड चौथे और लियोन छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तीसरे पायदान पर काबिज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.