T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैचों को भारत से शिफ्ट करने के लिए तैयार है ICC: रिपोर्ट

बांग्लादेश के साथ रिश्तों में तनाव और वहां हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद BCCI ने KKR को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेश के खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर दे. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत के खिलाफ तल्ख रुख अपना लिया है.

Published date india.com Published: January 5, 2026 12:21 PM IST
BAN Beat India
बांग्लादेश क्रिकेट टीम @ICC

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव और बढ़ता दिख रहा है. यहां अर्थशास्त्री मोहम्मद यूसुफ के नेतृत्व में चल रही अंतरिम सरकार के कार्यकाल में चरमपंथी ताकतें हावी हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वह बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम से रिलीज कर दे.

इसके बाद बांग्लादेश की सरकार और उसका क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी भारत के खिलाफ सख्त होने का कदम उठाया है. IPL की शुरुआत से पहले भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जहां बांग्लादेश के सभी मैच भारत में आयोजित होने हैं. लेकिन IPL से उसके खिलाड़ी को हटाने के बाद उसने ICC को खत लिखकर कहा है कि वह उसके सभी मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दे. क्योंकि भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है.

ICC ने अभी तक बांग्लादेश के इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन माना जा रहा है कि वह सुरक्षा कारणों के चलते उसकी यह रिक्वेस्ट स्वीकार कर सकता है. बांग्लादेश को 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपने 4 लीग मैचों में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेलने थे, जबकि एक उसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना था.

लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ढाका में हुई इमर्जेंसी मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि अब वह भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने को तैयार नहीं है. अगर क्रिकेट की वैश्विक संस्था ICC बांग्लादेश की यह मांग मान लेता है तो पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश इस टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीम होगी, जो भारतीय धरती पर कदम नहीं रखेगी. भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पिछले काफी समय से तल्ख हैं.

इससे पहले जब पिछले साल ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, तो भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, तभी पाकिस्तान ने यह फैसला कर लिया था कि वह भी ICC के FTP कार्यक्रम 2027 तक भारत में आयोजित होने वाले किसी भी ICC टूर्नामेंट में भारत जाकर नहीं खेलेगा और उसके मैच किसी तटस्थ देश में आयोजित होंगे.

दरअसल बांग्लादेश में भारत विरोध और उसके देश में रहने वाले वाले हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. इससे भारत में कई हिंदू संगठन गु्ससे में थे और वह दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर नाराज थे. इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने केकेआर को मुस्तफिजुर को हटाने का निर्णय लिया तो इस बांग्लादेश इस पर तिलमिला गया है और उसने टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट करने का फैसला लिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.