ICC Rankings: सीमित ओवरों की रैंकिंग में भारत की नंबर 1 पॉजिशन बरकरार, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बादशाह

ICC की ओर से शुक्रवार को जारी सालाना रैंकिंग में टीम इंडिया वनडे और टी20I में नंबर 1 का स्थान बरकरार रखा है. टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बनी है.

Published date india.com Published: May 3, 2024 7:47 PM IST
Indian Bowling in World Cup
भारतीय टीम @BCCI

दुबई. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने तीनों फॉर्मेट में सालाना रैंकिंग जारी की है. सीमित ओवरों में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है, जबकि टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 की पॉजिशन पर है. अब भारत लाल गेंद के फॉर्मेट में पहले पायदान से खिसक कर दूसरे पर पहुंच गया है.

ऑस्ट्रेलिया से 4 अंक पीछे

टेस्ट फॉर्मेट में मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 124 अंक लेकर इस पायदान पर पहुंचा है, जबकि भारत के 120 अंक ही रह गए. दरअसल ICC ने अपने ताजा अपडेट में 2020-21 सत्र के नतीजे हटा दिए हैं और इसमें मई 2021 के बाद पूरी हुई सभी सीरीज शामिल हैं. इसके चलते टेस्ट प्वॉइंट्स के नए योग ये समीकरण बदले हैं.

पहले टेस्ट में नंबर 1 था भारत

भारत के बाद तीसरे पायदान पर इंग्लैंड का स्थान है, जो टीम इंडिया से 15 अंक पीछे है. साउथ अफ्रीका (103 अंक) इस रैकिंग में 100 अंक से ऊपर हासिल करने वाली चौथी टीम है. भारत मुख्यत: 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की जीत के रैंकिंग के हटाए जाने से दूसरे स्थान पर खिसका. तीसरे से 9वें स्थान की रैंकिंग वाली टीम का क्रम समान है. अब केवल 9 टीम ही रैंकिंग में शामिल हैं क्योंकि अफगानिस्तान और आयरलैंड रैंकिंग में शामिल होने के लिए जरूरी टेस्ट नहीं खेलते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने पिछले तीन वर्षों में केवल तीन टेस्ट खेले हैं.

ICC  के सालाना अपडेट से बदले समीकरण

एक टीम को रैंकिंग तालिका में शामिल होने के लिए तीन साल में न्यूनतम 8 टेस्ट खेलने होते हैं. सालना अपडेट के बाद भारत हालांकि वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है. इसमें मई 2023 से पहले पूरे हुए मैच के 50 प्रतिशत और इसके बाद के मैच के शत प्रतिशत अंक शामिल हैं.

वनडे रैंकिंग के टॉप 10 में कोई चेंज नहीं

भारत भले ही ऑस्ट्रेलिया से वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हार गया हो लेकिन उसने उस पर बढ़त तीन से बढ़ाकर छह अंक की कर ली है. भारत के 122 अंक हैं. शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तीसरे स्थान पर काबिज साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से अंतर कम किया है, जो आठ से अब 4 अंक का रह गया है. श्रीलंका 5वें स्थान पर काबिज इंग्लैंड से महज दो अंक पीछे है.

T20 रैंकिंग में भी नंबर 1 है भारत

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है लेकिन 264 रेटिंग अंक हासिल करने वाली भारतीय टीम से सात अंक पीछे है. साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

न्यूजीलैंड के भी साउथ अफ्रीका की तरह 250 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना में उससे पीछे है. वेस्टइंडीज के 249 अंक हैं. इससे तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड और छठे स्थान की वेस्टइंडीज के बीच केवल तीन अंक का अंतर है. पाकिस्तान की टीम दो पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.