ट्रेविस हेड के भद्दे जश्न पर नवजोत सिंह सिद्धू भड़के, बोले- सीधे मिले सजा

ऋषभ पंत को आउट करने के बाद ट्रेविस हेड ने अपने बाएं हाथ से छेद की मुद्रा बनाकर अपने दाएं हाथ की उंगली को डाल कर चिढ़ाया था. इस पर सिद्धू ने ICC से कार्रवाई की मांग की है.

Published date india.com Updated: December 31, 2024 11:23 AM IST
Travis Head Celebration
ट्रेविस हेड का विवादित सेलीब्रेशन @X

नई दिल्ली. बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में मैच के 5वें आखिरी दिन ऋषभ पंत को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की राह तैयार करने वाले ट्रेविस हेड (Travis Head) ने जिस अंदाज में जश्न मनाया वह किसी को रास नहीं आ रहा है. भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने ICC से इस प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई भी क्रिकेटर इसे दोबारा नहीं दोहरा पाए. उन्होंने इसे 1.5 अरब भारतीयों का अपमान करार दिया है.

मैच के 5वें दिन के अंतिम सत्र में यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब ऋषभ पंत हेड की एक गेंद को सीधे मिडविकेट पर खड़े फील्डर के हाथ में मारकर आउट हो गए. इसके जश्न में हेड ने ऐसी करतूत कर दी, जो किसी भी हिंदुस्तानी को पसंद नहीं आएगी. वह अपने बाएं हाथ से एक छेद बनाकर उसमें अपने दाएं हाथ की उंगली को बार-बार अंदर-बाहर कर के दिखा रहे थे.

सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस करतूत से नाराज दिखे और उन्होंने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. इस बीच सिद्धू ने भी एक्स पर लिखा, ‘मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रैविस हेड का अप्रिय व्यवहार सज्जनों के खेल के लिए अच्छा नहीं है… यह सबसे खराब उदाहरण पेश करता है, जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बूढ़े खेल देख रहे हों… इस कटु आचरण ने किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि 1.5 अरब भारतीयों का अपमान किया है… उन्हें ऐसी कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवारक के रूप में काम करे, ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके!!!’

इस पर मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से भी प्रतिक्रिया मांगी गई थी. उन्होंने इसे अभद्र मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं इसे समझा सकता हूं. उसकी उंगली इतनी गर्म है कि वह उसे बर्फ के कप में डालने जा रहा है. हां, ऐसा ही है. यह आम तौर पर चलने वाला मजाक है. क्या यह गाबा में था या कहीं और, जहां उसे विकेट भी मिला और वह सीधे फ्रिज में गया, बर्फ की एक बाल्टी ली. अपनी उंगली उसमें डाली और लिनो (नाथन लियोन) के सामने चला गया. बस ऐसे ही, मुझे लगता है कि यह बहुत मजेदार है. तो यह ऐसा ही होता, और कुछ नहीं.’ कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा मैच 184 रनों से जीतने के बाद संवाददाताओं से कहा और एक मैच शेष रहते 2-1 की बढ़त ले ली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.