ICC T20 रैंकिंग- नंबर 1 पर कायम वरुण चक्रवर्ती, इस खास मामले में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बुधवार को ICC द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में पहले पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, जबकि उनका निकटतम प्रतिद्वंद्वी उनसे 119 अंकों के फासले पर खड़ा है.

Published date india.com Published: December 17, 2025 5:14 PM IST
Varun Chakravarthy T20i
वरुण चक्रवर्ती @BCCI/x

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का ICC द्वारा जारी टी20 रैंकिंग में जलवा कायम है. सितंबर 2025 से पहले पायदान पर काबिज चक्रवर्ती ने अपना यह जलवा कायम रखा है और उन्होंने यहां अपने रेटिंग अंकों को और बढ़ा दिया है. वरुण के टी20I बॉलरों की रैंकिंग में अब 818 अंक हो गए हैं. इतने रेटिंग अंक पाने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने यहां भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने 1 फरवरी 2017 को टी20 करियर की अपनी बेस्ट रेटिंग 783 हासिल की थी. वरुण ने 818 रेटिंग अंक लेकर बुमराह को पीछे छोड़ दिया है. साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की है. तीन टी20 मैचों में वरुण ने 6 विकेट लिए हैं. इस वजह से उनकी टी20 रेटिंग बेहतर हुई है. इतना ही नहीं 818 रेटिंग अंकों की बदौलत उन्होंने टी20 रैंकिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों से यह अंतर बहुत ज्यादा बढ़ा लिया है.

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के जैकब डफी (699 रेटिंग अंक) हैं, जो दूसरे पायदान पर हैं. ऐसे में उनमें और वरुण के बीच रेटिंग अंकों का यह अंतर अब 119 अंकों का हो गया है. आईसीसी के टी20 के शीर्ष दस गेंदबाजों पर नजर डालें तो वरुण चक्रवर्ती पहले, जैकब डफी दूसरे के बाद राशिद खान (AFG) तीसरे, अबरार अहमद (PAK) चौथे, वानिंदु हसरंगा (SL) पांचवें, आदिल रशीद (ENG) छठे, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन 7वें, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान 8वें, ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस 9वें और ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा 10वें पायदान पर हैं.

इस रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल 13वें स्थान पर हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 4 स्थान की छलांग लगाते हुए 16वें स्थान पर पहुंचे हैं. टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे, श्रीलंका के पाथुम निसांका तीसरे, भारत के तिलक वर्मा चौथे स्थान पर हैं. तिलक ने 2 स्थान की छलांग लगाई है.

जोस बटलर एक स्थान की नुकसान के साथ 5वें, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान एक स्थान के नुकसान के साथ छठे, ट्रेविस हेड 7वें, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श एक स्थान की छलांग के साथ 8वें, न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट 2 स्थान की छलांग के साथ 9वें, और ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड 10वें स्थान पर हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.