ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव को टी20 रैंकिंग में नहीं कोई खतरा, आज भी नंबर 1

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 3 महीनों से भी ज्यादा समय से क्रिकेट से दूर हैं. लेकिन टी20 रैंकिंग में उनकी बादशाहत को कोई भी बल्लेबाज चुनौती नहीं दे पाया है.

Published date india.com Published: March 20, 2024 8:23 PM IST
Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव टी20I रैंकिंग में नंबर 1 पर बरकरार @ICCTwitter

नई दिल्ली. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भले ही बीते 3 महीने से भी ज्यादा समय से क्रिकेट से दूर हैं. लेकिन दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उनकी टी20 रैंकिंग को चुनौती नहीं दे पाया है. आईसीसी द्वारा आज जारी ताजा रैंकिंग में यह बल्लेबाज 861 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ नंबर 1 पर बने हुए हैं. आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 13 स्थान तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके बाद नंबर 14, 15 और 16 की रैंकिंग में ब्रैंडन किंग (WI), मिचेल मार्श (AUS) और निकोलस पूरन (WI) ने एक-एक स्थान का उछाल दर्ज किया है.

दूसरी ओर बॉलर्स की बात करें तो अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में लौटे हैं. आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए वापसी करने जा रहे सूर्यकुमार के 861 अंक हैं, जबकि दूसरे स्थान पर 802 अंक लेकर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट हैं. सूर्यकुमार ने दिसंबर में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है.

वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने शीर्ष दस में वापसी की है. वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें से चौथे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने सीरीज में तीन मैचों में 8 विकेट लिए.

अफगानिस्तान के नवीन उल हक दो पायदान चढ़कर 55वें स्थान पर हैं. आयरलैंड के जोश लिटिल सात पायदान चढ़कर 39वें, मार्क एडेयर दो पायदान चढ़कर 56वें और बैरी मैकार्थी 15 पायदान चढ़कर 77वें स्थान पर हैं. टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर बने हुए हैं.

इसके इतर टी20 इंटरनेशनल में टीमों की बात की जाए तो भारत इस फॉर्मेट में 266 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर बना हुए है. फिलहाल भारत तीन फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 के पायदान पर मौजूद है. वहीं ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और वनडे में नंबर 2, जबकि टी20 इंटरनेशनल में तीसरे पायदान पर है. टेस्ट फॉर्मेट में नंबर 3 पर मौजूद इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में टॉप 5 में भी नहीं है, जबकि टी20I रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर है.

टेस्ट रैंकिंग के टॉप 5 में एकमात्र बदलाव साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की रैंकिंग में देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड को पीछे खिसकाकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है. चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की अगर बात करें तो वह वनडे और टी20 रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 5वें पायदान पर है लेकिन टेस्ट रैंकिंग में वह टॉप 5 से भी बाहर छठे पायदान पर काबिज है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.