Icc Women S T20 World Cup 2024 Semi Final Picture Clear Who Face To Whom
महिला टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, कौन किससे भिड़ेगा!
महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों की तस्वीर साफ हो गई है. इंग्लैंड की टीम अंतिम 4 की दौड़ से बाहर हो गई. वेस्टइंडीज ने उसे अपने दमदार खेल से पस्त कर दिया.
महिला टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम @windiescricketX
दुबई. महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2024) में मंगलवार को लीग स्टेज का अंत हो गया. यहां ग्रुप B में सेमीफाइनल की दौड़ में पहुंचने के लिए तीन टीमों में तगड़ा कॉम्पिटीशन था. वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के नाम 6-6 अंक रहे और नेट रन रेट (NRR) के आधार पर वेस्टइंडीज (WIw) और साउथ अफ्रीका (SAw) ने सेमीफाइनल में क्वॉलीफाई कर लिया, जबकि इंग्लैंड (ENGw) की टीम NRR में मामूली अंतर पिछड़कर बाहर हो गई. मंगलवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला था, जहां विंडीज ने 6 विकेट से उसे हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.
ग्रुप A से पहले ही भारत, पाकिस्ताान और श्रीलंका की टीमें बाहर हो चुकी थीं और 6 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में क्वॉलीफाई कर चुकी थीं. अब जब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया तो ग्रुप B से भी सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने के साथ-साथ टीमों की रैंकिंग भी तय हो गई, जिसके आधार पर सेमीफाइनल मैचों की तस्वीर अब साफ है.
गुरुवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा. यहां 6 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. इसके अगले दिन शुक्रवार को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. यह मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें इस मुकाबले में महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर दावा ठोकने उतरेंगी.
बता दें महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के अलावा यहां सेमीफाइनल में पहुंची वेस्टइंडीज की टीम भी एक बार साल 2016 में यह खिताब जीत चुकी है. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों को अभी तक अपने पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है. एक ओर ऑस्ट्रेलिया जहां अपना 7वां खिताब जीतने के बेकरार दिख रही है. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भी अपने वर्ल्ड कप खिताब का सूखा खत्म करने को बेताब हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.