
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
दुबई: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है. भारतीय टीम 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। एक भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर नहीं बना सकीं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक बड़ा बवाल देखने को मिला. इस बवाल के कारण भारत को एक विकेट का नुकसान हो गया.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. गेंदबाजी के दौरान टीम इंडिया के साथ बेईमानी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार को काफी देर तक अंपायर से बहस करने की नौबत आ गई.
दरअसल, यह बवाल मैच के 14वें ओवर में हुआ जब भारतीय टीम ने अमेलिया केर को रनआउट कर दिया हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट करार नहीं दिया और केर नॉट आउट रही. इस फैसले के बाद मैदान पर जमकर बवाल हुआ. कीवी टीम की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह पूरा बवाल मचा.
भारत के लिए यह ओवर दीप्ति शर्मा डाल रही थी. इस ओवर की आखिरी गेंद पर अमेलिया केर ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला और एक रन लिया. गेंद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथ में गई. हरमन ने गेंद को हाथ में पकड़ा और दौड़ते हुए गेंदबाज के पास आने लगी. सोफी डिवाइन ने जब देखा की हरमन ने गेंद को थ्रो नहीं किया है तो वह दूसरे रन के लिए दौड़ पड़ी.
Amellia Kerr was out or not out ? #INDvsNZ #T20WorldCup #T20WomensWorldCup #harmanpreetkaur pic.twitter.com/y9PoOA2wSa
— ANUJ THAKKUR (@anuj2488) October 4, 2024
हालांकि सोफी के रन लेने से पहले अंपायर दीप्ति को कैप वापस देकर ओवर की घोषणा करते हुए नजर आई. उधर सोफी को रन लेता देख हरमन ने बॉल कीपर की ओर थ्रो किया जिसमें अमेलिया केर रन आउट हुई. रन आउट होकर अमेलिया पवेलियन की ओर जाने लगी. तभी अंपायर ने उन्हें रुकने को कहा और क्रीज पर वापस बुलाया. दरअसल, अंपायर का कहना था कि उन्होंने दूसरे रन लेने से पहले गेंद को डेड घोषित कर दिया था और इस कारण अमेलिया आउट नहीं हैं.
हरमनप्रीत और कोच की हुई अंपायर की बहस
हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और डगआउट में मौजूदा भारतीय कोच अमोल मजूमदार अंपायर के इस फैसले से खुश नजर नहीं आए. दोनों ने अंपायर से काफी बहस भी की हालांकि अंपायर अपने फैसले पर कायम रहे और अमेलिया को नॉट आउट ही करार दिया गया. इस विवाद की वजह से मैच काफी समय तक रुका भी रहा. अमेलिया हालांकि इस जीवनदान का कुछ बड़ा फायदा नहीं उठा सकी और अगले ही ओवर में रेणुका सिंह ठाकुर की गेंद पर कैच आउट हो गईं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.