Women T20 WC: ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोक हरमनप्रीत कौर ने बताया- कैसा हुआ महसूस

महिला टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ भारत का मुकाबला महत्वपूर्ण था और भारत को यहां जीत के साथ-साथ अपना नेट रन रेट बेहतर करना था. हरमनप्रीत कौर ने दोनों मोर्चों पर टीम को जीत दिलाई.

Published date india.com Published: October 10, 2024 3:41 PM IST
Harmanpreet Kaur
हरमनप्रीत कौर @BCCIWomenX

दुबई. महिला टी20 वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम को अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) से प्रदर्शन की सबसे ज्यादा दरकार थी, तो उन्होंने निराश नहीं किया. हरमनप्रीत ने यहां 27 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का भी शामिल था. इस बेहतरीन पारी के बूते भारत ने यहां 82 रनों से जीत दर्ज की. इस दमदार जीत के दम पर भारत ने अपना नेट रन रेट बेहतर कर लिया है और अब वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. अब भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. हालांकि उसे ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा और अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर कर दे तो उसकी राह कुछ और आसान हो जाएगी.

मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि बुधवार का दिन उन दिनों में से एक था, जब वह बल्ले से जादू दिखाने के लिए अपने जोन में हुआ करती थीं.

भारत ने शानदार 98 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया और शेफाली वर्मा ने 46 रन बनाए. श्रीलंका ने लगातार गेंदों पर दोनों को आउट करके वापसी की. लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत ने मैदान के दोनों ओर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की धुनाई करते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेली.

उन्होंने कहा, ‘हम बस लय में खेलना चाहते थे, शैफाली और स्मृति ने हमें अच्छी शुरुआत दी. इसका श्रेय उन्हें जाता है. वे पिच पर मौजूद थीं, गणना कर रही थीं और उन्होंने अपना विकेट नहीं गंवाया. जेमी (जेमिमा रोड्रिग्स) और मैं, बस 7-8 रन प्रति ओवर बनाना चाहते थे. यह उन दिनों में से एक था जब मैं अपने जोन में थी, जब भी गेंद मेरे जोन में होती थी, मैं जोरदार बल्लेबाजी करती थी.’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘मैं केवल पॉजीटिव चीजों के बारे में सोच रही थी. यह विकेट बल्लेबाजी के लिए सही नहीं था, आपको स्ट्राइक रोटेट करते रहना होगा. एक बार गेंद आपके जोन में आ जाए तो आप उस पर आगे बढ़ सकते हैं. ऐसा नहीं है कि आप बल्ले को घुमाते रह सकते हैं. हम सही जगह पर थे और हमने विकेट नहीं गंवाया. टीम के लिए वाकई बहुत खुश हूं.’

(इनपुट: एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.