IND vs BAN: कब और कहां फ्री में देखें भारत और बांग्लादेश का World Cup 2023 का मैच

भारत बनाम बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा. When and Where to Watch match. बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला काफी अहम होगा.

Published date india.com Published: October 18, 2023 4:01 PM IST
ind-vs-ban live streaming

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन खेल दिखाया है. भारत ने अभी तक तीनों मैचों जीते हैं. रोहित शर्मा की टीम अंक-तालिका में सबसे ऊपर है. टीम ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है. गुरुवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है. और बांग्लादेश की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. भारतीय उपमहाद्वीप में उसकी टीम बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. पिचें धीमीं हैं और इन पर शॉट खेलना आसान नहीं. यह मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे पर खेला जाएगा.

बांग्लादेश के स्पिन विभाग में मेहदी हसन और कप्तान शाकिब-अल-हसन जैसे गेंदबाज हैं. शाकिब बाएं हाथ के स्पिनर हैं. और बाएं हाथ के स्पिनर्स के सामने भारतीय टीम अकसर परेशान दिखी है.

भारत बनाम बांग्लादेश हेड-टु-हेड रिकॉर्ड (India vs Bangladesh Head-to-head Record)

अगर दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे इंटरनैशनल में दोनों टीमों के बीच कुल 40 मुकाबले हुए हैं. भारत ने इसमें से 31 मैच जीते हैं. बांग्लादेश ने 8 मुकाबले जीते हैं. वहीं एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला. वहीं अगर 50 ओवर वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 4 मैच हुए हैं और साल 2007 का वर्ल्ड कप छोड़ दें हर बार भारत ही जीता है.

कैसा ही रहेगा मौसम (Weather Conditions)

पुणे में मैच के दिन धूप छाई रहेगी और थोड़े बहुत बादल छाए रह सकते हैं. जहां तक मौसम की बात है तो तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकत है. वहीं उमस भी 50 फीसदी रहने की संभावा है. और अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है.

कैसी रहेगी टीम (India vs Bangladesh Fantasy XI)

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश- तनजीद हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हसन शंतो, शाकिब-अल-हसन (कप्तान), मुशफिरकुर रहमान (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शौर्दुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वर्ल्ड कप 2023 का यह 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के लाइव टेलिकास्ट, स्ट्रीमिंग, टाइमिंग और टेलिकास्ट और प्लेइंग इलेवन के बारे में जानें.

वर्ल्ड कप 2023 में कब खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश मैच कब खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश का मैच गुरुवार, 19 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच का यह वर्ल्ड कप 2023 का मैच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे में खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश का मैच किस टीवी चैनल पर देखा जा सकता है?

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश का मैट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी?

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के मैच को फ्री में कहां पर देख सकते हैं?

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के मैच को फ्री में डिज्नी+हॉटस्टार की मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.