World Test Championship Points Table: ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में पहुंचने के करीब; वेस्टइंडीज बाहर, भारत की मुश्किलें बढ़ीं

ICC World Test Championship 2021-23: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत की मुश्किलें बढ़ गई है. भारत चौथे स्थान पर है उसका विनिंग प्रतिशत 52.08 का है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: December 11, 2022, 3:07 PM IST

WTC Updated Points Table: ऑस्टेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को 419 रन के बड़े अंतर से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship Points Table) तालिका में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. मेजबान टीम ने साथ ही सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. रनों के लिहाज से विंडीज की टेस्ट मैचों में यह सबसे बड़ी हार है.

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अगले वर्ष होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship final news) की तरफ अपने कदम बढ़ा दिये हैं. इस सीरीज जीत का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया अब WTC फाइनल की तरफ और आगे बढ़ गया है. ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा अवधि में जीत का प्रतिशत 75 हो गया है.

पैट कमिंस की टीम तालिका में अपना प्रतिशत और बढ़ा सकती है क्योंकि उसे इस सप्ताह के बाद दक्षिण अफ्रीका की तीन टेस्टों की सीरीज के लिए मेजबानी करनी है. इसके बाद फरवरी-मार्च में उसे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है जिससे अगले वर्ष होने वाले फाइनल की दो टीमों का फैसला होना है.

वेस्टइंडीज अब WTC फाइनल की होड़ से बाहर

वेस्टइंडीज के लिए सीरीज निराशाजनक रही और लगातार दो हार के साथ वह टेस्ट चैंपियनशिप तालिका के फाइनल की होड़ से बाहर हो गई है. विंडीज के दूसरी पारी में 77 रन उसका ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर और ओवरआल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा न्यूनतम स्कोर है. कैरेबियाई टीम का विनिंग प्रतिशत 40.91 ही है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत की मुश्किलें बढ़ीं

ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत की मुश्किलें बढ़ गई है. साउथ अफ्रीका 60 विनिंग प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर कायम है जबकि श्रीलंका 53.33 विनिंग प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है. इसके बाद भारत का नंबर है, जोकि चौथे स्थान पर है उसका विनिंग प्रतिशत 52.08 का है. पाकिस्तान (46.67) अभी भी भारत से पीछे ही है और वद पांचवें पायदान पर है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल का हाल:

ऑस्ट्रेलिया – 75

साउथ अफ्रीका – 60

श्रीलंका- 53.33

भारत- 52.08

पाकिस्तान- 46.67.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.