
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट की घरेलू सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट में 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. यह इस वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में उसकी पहली जीत है और इसी के साथ उसने प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने इस अंक तालिका में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 16 अंक बटोर लिए हैं, जबकि प्रतिशत अंकों में वह 66.670% अंकों पर है.
कीवी टीम ने ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चौथे चक्र में अभी तक सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले हैं. इससे पहले इस सीरीज का पहला ही टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला गया था, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था.कीवियों ने अपनी पहली टेस्ट जीत के साथ ही इस प्वॉइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई है.
पहला टेस्ट ड्रॉ खेलने के बाद उसे 4 अंक मिले थे. इसके बाद यह टेस्ट जीतकर उसने अपने अंकों में 12 और अंकों का इजाफा किया और उसका विनिंग प्रतिशत भी 66.67 फीसदी पार हो गया. अब टॉप पर चल रही ऑस्ट्रेलिया (100 प्रतिशत) और दूसरे स्थान पर चल रही साउथ अफ्रीका (75 प्रतिशत) ही उससे आगे हैं. इस चक्र में अभी तक 5 टेस्ट खेल चुकी ऑस्ट्रेलिया ने सभी में जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया हुआ है.
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो कीवी टीम की जीत में जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी ने अहम योगदान दिया, जिन्होंने इस मैच में 5 विकेट लेकर सीरीज में दूसरा फाइव-विकेट हॉल पूरा किया.
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 128 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 56 रन चाहिए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए डेवोन कॉन्वे ने 22 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए और केन विलियमसन ने 12 गेंदों में 16 रन बनाकर जीत पक्की की. यह न्यूजीलैंड की 2025–27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की पहली जीत है. जबकि वेस्टइंडीज इस चक्र में खेले सात में से 6 मैच हार चुका है और अभी भी जीत से दूर है.
मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज को पहली पारी में 205 पर आउट कर दिया. ब्लेयर टिकनर ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन कंधा चोटिल होने के कारण वह आगे मैच नहीं खेल सके. न्यूजीलैंड की पहली पारी में भी कुछ झटके लगे, लेकिन कॉन्वे (60) और मिशेल हे (61) की पारी ने टीम को 73 रनों की बढ़त दिला दी.
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई. तीसरे दिन सुबह थोड़ी देर टिकने के बाद एक गलत रन लेने में ब्रैंडन किंग रन आउट हुए, और इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. शाई होप, कप्तान रोस्टन चेज, फिर हाज और जस्टिन ग्रीव्स भी आउट हो गए. कैरेबियाई टीम डफी और रे की गेंदबाजी के सामने पूरी पारी बिखर गई. आखिरी विकेट ओजे शील्ड्स का गिरने के साथ डफी ने अपना पांचवां विकेट पूरा किया. इसके साथ ही कैरेबियाई पारी केवल 128 रनों पर सिमट गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.