टेस्ट क्रिकेट में अगर बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज की बात हो तो शायद आपके जहन में भी सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का नाम आता होगा. कंगारू टीम के लिए नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने वाली गिलक्रिस्ट आते ही मैदान पर बेखौफ अंदाज से बैटिंग करते थे और कुछ ही पलों में वह मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ देते थे. लेकिन आइसलैंड क्रिकेट ने गिलक्रिस्ट को बेस्ट न बताकर एक नई बहस छेड़ दी है. उसने अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट से गिलक्रिस्ट के बेस्ट होने पर सवाल उठाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीन वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट में नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरते और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते. लेकिन आइसलैंड क्रिकेट का मानना कुछ अलग है. उनका मानना है कि गिलक्रिस्ट को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज कहना सही नहीं है.
Although Adam Gilchrist is frequently cited as Test cricket's greatest wicket keeper batter, most of his counter attacks came from no. 7 against tired bowlers. Kumar Sangakkara and Andy Flower both averaged over 50, higher than Gilchrist, and the latter played in a weak team.
— Iceland Cricket (@icelandcricket) January 20, 2023
आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा, ‘वैसे तो एडम गिलक्रिस्ट को अकसर टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज कहा जाता है, लेकिन उनके ज्यादातर काउंटर अटैक नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए थके हुए गेंदबाजों के खिलाफ आए थे. कुमार संगाकारा और एंडी फ्लॉवर दोनों का बल्लेबाजी औसत 50 से ऊपर है, गिलक्रिस्ट से ज्यादा. और इन दोनों ने कमजोर टीमों का प्रतिनिधित्व किया.’

बता दें एडम गिलक्रिस्ट ने कुल 96 टेस्ट मैचों की 137 पारियों में 47.60 के औसत से 5570 रन बनाए. इस लेफ्टहैंडर विकेटकीपर बल्लेबाज ने 17 सेंचुरी और 26 हाफ सेंचुरी लगाईं. वहीं श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने 134 टेस्ट मैचों में 12400 रन बनाए. संगाकारा का बल्लेबाजी औसत 54.19 का रहा. उन्होंने 38 शतक, जिसमें 11 दोहरे शतक शामिल हैं, और 52 अर्धशतक लगाए. हालांकि संगाकारा ने करियर में लंबे समय तक विकेटकीपिंग नहीं की.
संगाकारा ने जब विकेटकीपिंग नहीं की है तो 86 टेस्ट मैचों में 9283 रन 66.78 के औसत से बनाए हैं और 31 शतक लगाए हैं. बतौर विकेटकीपर बात करें तो कुमार संगाकारा ने 48 टेस्ट मैचों में 3117 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 230 का रहा है. बल्लेबाजी औसत गिरकर 40.48 का है और कुल सात शतक उनके बल्ले से निकले हैं.
वहीं एक और बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर की बात करें तो 63 टेस्ट मैचों में जिम्बाब्वे के इस पूर्व कप्तान ने 4794 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 51.54 का रहा है. फ्लावर ने 12 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं. फ्लावर ने 8 मैच विशेषज्ञ बल्लेबाज खेले और इसमें 35.45 के औसत से 390 रन बनाए. कमाल की बात यह रही कि इस दौरान वह कोई सेंचुरी नहीं लगा पाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.