यहां से भारत अगर ICC WTC फाइनल में पहुंचा तो यह चमत्कार होगा- साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद बोला- पूर्व क्रिकेटर

साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में 0-2 से हारकर भारतीय टीम ICC WTC प्वॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिसक गई है और वह इस समय पाकिस्तान से भी नीचे है. ऐसे में उसका WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है.

Published date india.com Published: November 27, 2025 1:12 PM IST
Mohammed Siraj vs WI
भारतीय टेस्ट टीम- एक्शन में मोहम्मद सिराज @BCCI/x

भारतीय टेस्ट टीम साउथ अफ्रीका से अपने घर में पिटने के बाद बुरे हाल में दिख रही है. 2 टेस्ट की सीरीज में टेंबा बवूमा की कप्तानी वाली मेहमान टीम ने उसे पहले उसकी ताकत स्पिन फ्रेंडली पिच पर मात दी और इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आसान दिख रही पिच पर रनों का अंबार लगाकर हरा दिया. भारत यहां साउथ अफ्रीका (489 और 260/5d) के जवाब में दोनों पारियों में 201 और 140 रन ही बना पाया और उसे 408 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जो टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार है.

भारत ने टेस्ट ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के इस नए चक्र (2025-27) में तीन सीरीज खेल ली हैं और उसके पास 3 सीरीज ही बाकी हैं. इन 3 में से उसने 1 सीरीज ड्रॉ (इंग्लैंड), 1 जीत (वेस्टइंडीज) और 1 हार (साउथ अफ्रीका) के परिणाम हासिल किए हैं. इस चक्र में अब तक खेले 9 टेस्ट में वह 4 में जीत, 4 में हार और 1 टेस्ट ड्रॉ के साथ 5वें पायदान पर है. ऐसे में अब दो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें भी न के बराबर हो गई हैं.

अब भारतीय टीम को अगले साल अगस्त 2026 से पहले कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली है और इसके बाद उसे श्रीलंका और न्यूजीलैंड में जाकर 2-2 टेस्ट की दो सीरीज खेलनी हैं. इसके बाद वह 5 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा.

ऐसे में पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर भारत यहां से फाइनल में क्वॉलीफाई कर गया तो यह उसके लिए चमत्कार होगा. आकाश ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का 100 फीसदी अंक लाना नामुमकिन ही होगा.

अपने यूट्यूब चैनल पर साउथ अफ्रीका से भारत की हार और ICC WTC प्वॉइंट्स टेबल में भारत की स्थिति पर समीक्षा करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘हम WTC प्वॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर हैं. मुझे नहीं लगता कि हम क्वॉलीफाई कर पाएंगे. अगर हम ऐसा कर जाते हैं तो यह चमत्कार होगा. हमें श्रीलंका में न्यूजीलैंड में मेजबान टीमों का सामना करना है. फिर घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 प्रतिशत अंक हासिल करना लगभग असंभव है. हमारे पास फिलहाल 50 फीसदी से भी कम अंक हैं, जो अच्छी बात नहीं है.’

बता दें WTC अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट) फिलहाल नंबर 1 पर है, जिसके पास 100 फीसदी अंक हैं. नंबर 2 पर साउथ अफ्रीका (4 टेस्ट) 75 फीसदी अंकों पर है. श्रीलंका (2 टेस्ट) 66.67 फीसदी के साथ नंबर 4, पाकिस्तान (2 टेस्ट) 50 फीसदी अंक नंबर 4 पर और भारत (9 टेस्ट) 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर 5 पर है और अब तक 6 टेस्ट खेलकर सिर्फ 2 टेस्ट जीता इंग्लैंड उससे भी पीछे है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे 9 टेस्ट में से कम से कम 7 टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी. इस बीच अगर बाकी टीमों की स्थिति कुछ डामडोल होती है तो यह उसके लिए सोने पर सुहागा होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.