IND vs ENG: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का कप्तानी पर भी असर! सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार खराब फॉर्म से सवालों के घेरे में हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि उनके पास मौजूदा वनडे सीरीज में फॉर्म में वापसी का चांस है.

Published date india.com Published: February 7, 2025 10:53 AM IST
Rohit Sharma IND
रोहित शर्मा @BCCI

नई दिल्ली. इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इससे बाहर आने का कोई रास्ता मिलता नहीं दिख रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में भी भारतीय कप्तान सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित इससे पहले लगातार टेस्ट सीजन में फ्लॉप हुए थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह घरेलू टेस्ट सीजन में भी संघर्ष करते दिखे और ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में भी वह 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बना पाए. भारत अब मिशन चैम्पियन्स ट्रॉफी पर फोकस कर रहा है और ऐसे में पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) का मानना है कि अगर रोहित शर्मा चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले फॉर्म में आ गए तो वह एक अलग तरह के कप्तान होंगे.

फॉर्म की तलाश में जुटे रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए भी रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था. जम्मू और कश्मीर के खिलाफ इस घरेलू मैच में भी भारतीय कप्तान बुरी तरह फ्लॉप हुए. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुई वनडे सीरीज में रोहित से उनके बल्ले की खामोशी का अंत करने की उम्मीद है. लेकिन सीरीज की पहली पारी में वह 7 गेंदें खेलकर सिर्फ 2 रन पर आउट हो गए. भारत ने यह मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.

मैच के बाद स्पोर्ट्स 18 से बात करते हुए कहा कि नागपुर की पिच रोहित की फॉर्म में वापसी के लिए बिल्कुल मुफीद थी. यहां वह खुद को अप्लाई कर फॉर्म में वापसी कर सकते थे. लेकिन अब कटक में भी उनके पास यह मौका होगा और वहां की पिच भी उनकी बल्लेबाजी के सपॉर्ट में होगी. बता दें सीरीज का दूसरा वनडे कटक में 9 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा.

रैना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पिच रोहित की फॉर्म में वापसी के लिए अच्छी पिच थी अगर उन्होंने यहां खुद को थोड़ा बहुत भी अप्लाई किया होता. अब टीम कटक जाएगी, वहां भी वह बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं. अगर वह चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले फॉर्म हासिल कर लेते हैं तो हम एक अलग तरह के कप्तान को देखेंगे, जो एक अलग ढंग से कप्तानी करेगा.’

रोहित की खराब फॉर्म का हाल यह है कि उन्होंने अपनी पिछली 16 पारियों में सिर्फ 166 रन बनाए हैं. वह टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.