शिवम मावी में अच्छी क्षमता, दबाव से निपटना सीखा तो बनेंगे टीम इंडिया का भविष्य: भारत अरुण

टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भारत अरुण इन दिनों आईएल टी20 लीग में अबु धाबी नाइट राइडर्स की कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं. उन्होंने यहां युवा शिवम मावी की बॉलिंग पर अपने विचार साझा किए.

Published: January 18, 2023, 2:51 PM IST

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 4 विकेट निकाल कर सभी को प्रभावित जरूर किया लेकिन इसके अगले 2 मैचों में वह कोई विकेट नहीं निकाल पाए. लेकिन आईपीएल में मावी के साथ काम कर चुके भारतीय टीम के पूर्व कोच भारत अरुण (Bharat Arun) इससे चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह अच्छा तेज गेंदबाज है और उनमें बेहतर क्षमताएं हैं और वह भारतीय टीम का भविष्य हो सकते हैं.

भारत अरुण इन दिनों नई शुरू हुई टी20 लीग ILT20 में आबू धाबी नाइट राइडर्स की कोचिंग कर रहे हैं. उन्होंने इस मौके पर गेंदबाजों और गेंदबाजी से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया. उन्होंने 24 वर्षीय मावी की जमकर तारीफ की. मावी आईपीएल 2022 तक केकेआर फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे और उनके साथ काम कर चुके अरुण युवा तेज गेंदबाज के लिए एक उज्‍ज्वल भविष्य देखते हैं.

उन्होंने कहा, ‘मावी में अच्छी क्षमता है, और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और मुझे लगता है कि यह सिर्फ उनकी हिम्मत रखने के ऊपर है. उनके पास एक अच्छा अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बनने के सभी गुण हैं. वह दबाव को खुद को कैसे व्यक्त करते हैं और इससे कैसे बाहर निकलते हैं, उनकी सफलता का निर्धारण यही करेगा.’

2021 टी20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के बॉलिंग कोच रहे भारत टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी विभाग के भविष्य के बारे में सोचकर बहुत खुश और उम्मीदों से भरपूर हैं. उन्होंने कहा कि भारत के पास तेज गेंदबाजों का शानदार पूल है, जो टीम के बेहद कारगर होगा.

एक अंतरराष्ट्रीय टीम और एक लीग फ्रेंचाइजी के बीच अंतर के बारे में बात करते हुए, 60 वर्षीय अरुण ने उल्लेख किया कि यह रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है. उन्होंने अलग अलग टीमों में तेज गेंदबाजों पर नजर रखने की बात भी कही.

अरुण ने कहा, ‘भारतीय कोच बनने से पहले मैं हमेशा एक फ्रेंचाइजी कोच का हिस्सा रहा हूं. इसलिए यह रोमांचक है, इसकी अपनी चुनौतियां हैं और मैं इससे खुश हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हां, आधुनिक समय के खिलाड़ी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टीमों, फ्रेंचाइजी, लीग के लिए खेलते हैं, लेकिन हम उन पर नजर रखते हैं.’\

उन्होंने कहा, ‘बेशक, इसका एक फायदा या नुकसान हो सकता है अगर आप उनके साथ नहीं हैं. यह बहुत अच्छा होगा अगर हम अधिक समय बिता सकते हैं लेकिन इस तरह से लीग का आयोजन किया गया है. इसलिए, आपके पास जो भी सीमित समय है, आप उनसे सर्वश्रेष्ठ निकालने की कोशिश करते हैं.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.